जीवन का खेल ऐसा है जिसमें दुश्वारियां हर मोड़ पर मौजूद हैं। इंसान उनसे लड़ने की तैयारी तमाम जिंदगी करता है, लड़ता है, और जीत-हार का खेल खत्म नहीं होता। नित नई चुनौतियां उत्पन्न होकर रास्तों को इतना संकरा बना देती हैं कि हम उनसे गुजरते हुए भी घबराते हैं। घबराता इंसान है। वह खुद को इतना कमजोर समझ लेता है कि उसे जीवन से हताशा होने लगती है। इसे ही जीवन का बोझ कहा जाता है। असहाय सा, सहमा सा, सब कुछ सहता हुआ चलता है जीवन। रुक-रुक कर चलने वाली गाड़ी का मुसाफिर थका हारा ही होता है। उसके रास्ते वही होते हैं- कहीं किस्मत का बहाना होता है, कहीं उसका इक्का पराजित हो चुका होता है- शह मात का पुराना खेल। वह घायल हारे हुए सिपाही की तरह तिलमिला उठता है। अपमान का डंक उसकी पीड़ा को कई गुना बढ़ाता है। जख्मों पर समय नमक का काम करता है। चीखें आती हैं, और बहुत दर्द होता है। आंसू आंखों को नम करते रहते हैं।
मैं वक्त की चोट खाया मुसाफिर बन चुका हूं। नाव मझधार में है, किनारा ढूंढ रहा हूं। किसी का कंधा नहीं जो उसपर सिर रख रो सकूं। हृदय की वेदना को बयान करने में शब्दों का अभाव है। मैं डूब भी तो नहीं सकता। ऐसे हालात हैं कि जीना पूरा नहीं और मरना अधूरा है।
-harminder singh
http://artgram.blogspot.com
http://schoolive.blogspot.com
Tuesday, September 22, 2009
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
|
हमारे प्रेरणास्रोत | हमारे बुजुर्ग |
...ऐसे थे मुंशी जी ..शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय काम था मुंशी जी का ...अपने अंतिम दिनों में | तब एहसास होगा कि बुढ़ापा क्या होता है? सम्मान के हकदार नेत्र सिंह रामकली जी दादी गौरजां |
>>मेरी बहन नेत्रा >>मैडम मौली | >>गर्मी की छुट्टियां >>खराब समय >>दुलारी मौसी >>लंगूर वाला >>गीता पड़ी बीमार | >>फंदे में बंदर जानवर कितना भी चालाक क्यों न हो, इंसान उसे काबू में कर ही लेता है। रघु ने स्कूल से कहीं एक रस्सी तलाश कर ली. उसने रस्सी का एक फंदा बना लिया |
|
|
सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गिरीराज सिद्धू ने व्यक्त किया अपना दुख बुढ़ापे का सहारा गरीबदास उन्हीं की श्रेणी में आते हैं जिन्हें अपने पराये कर देते हैं और थकी हड्डियों को सहारा देने के बजाय उल्टे उनसे सहारे की उम्मीद करते हैं |
|
|
|
अपने याद आते हैं राजाराम जी घर से दूर रह रहे हैं। उन्होंने कई साल पहले घर को अलविदा कह दिया है। लेकिन अपनों की दूरी अब कहीं न कहीं परेशान करती है, बिल्कुल भीतर से |
दैनिक हिन्दुस्तान और वेबदुनिया में वृद्धग्राम |
ब्लॉग वार्ता : कहीं आप बूढ़े तो नहीं हो रहे -Ravish kumar NDTV | इन काँपते हाथों को बस थाम लो! -Ravindra Vyas WEBDUNIA.com |
मार्मिक,
ReplyDeleteभावुक कर दिया!
मस्त है यह ब्लॉग
ReplyDelete