अनुशासन और शिक्षा के प्रसार के लिये इन्होंने शिक्षा के मंदिर का निर्माण किया। उत्तर प्रदेश के जिला जेपी नगर के मूंढ़ाखेड़ा में यह कालेज अपने बेहतर अनुशासन के लिये जाना जाता है।65 साल उम्र के हो चुके स. श्योराज सिंह ने इसे स्थापित किया था। तब शिक्षा की अलख जगाने की इनमें धुन थी आज भी शिक्षा की ईमानदारी से सेवा कर रहे हैं।
स. श्योराज सिंह एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने केवल क्षेत्र में ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय तथा सराहनीय कार्य किया। उनके द्वारा स्थापित मूंढा खेड़ा में इंटर कालेज इस बात का जीता-जागता प्रमाण है। उनका यह कालेज प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ कालेजों में सर्वोच्च स्थान पर रहा।
स. श्योराज सिंह को प्रदेश सरकार ने शिक्षक चयन आयोग का सदस्य मनोनीत किया। इस पद पर पहुंचने वाले इस क्षेत्र के वे एक मात्र शिक्षक हैं। दूसरे कालेजों के बदनाम छात्रों को भी उन्होंने अपने कालेज में भर्ती कर अच्छे छात्र बना दिया। शिक्षा तथा खेल के क्षेत्र में यह कालेज लगातार प्रगति करता रहा। उदंड छात्र भी यहां सुधर गये। |
ग्राम नगलिया बहादुरपुर में एक कृषक परिवार में जन्मे श्योराज सिंह ने उच्च शिक्षा ग्रहण कर ऐसे स्थान पर इंटर कालेज स्थापित किया जहां आसपास कोई इंटर कालेज नहीं था। इस क्षेत्र के बच्चे मंडी धनौरा या अमरोहा पढ़ने जाते थे, जहां जाना सबके बस की बात नहीं था।
जनता इंटर कालेज नामक इस कालेज को सर्वोच्च स्थान दिलाने में जो प्रयास स. श्योराज सिंह ने किये वह किसी के बस की बात नहीं थी। दूसरे कालेजों के बदनाम छात्रों को भी उन्होंने अपने कालेज में भर्ती कर अच्छे छात्र बना दिया। शिक्षा तथा खेल के क्षेत्र में यह कालेज लगातार प्रगति करता रहा। उदंड छात्र भी यहां सुधर गये। इस कालेज का अनुशासन आज भी दूसरे कालेजों से बेहतर है। यह सब स. श्योराज सिंह के प्रयास और तपस्या का फल है। उनकी योग्यता को देखते हुये उन्हें प्रदेश सरकार ने शिक्षक चयन आयोग का सदस्य मनोनीत किया। इस पद पर पहुंचने वाले इस क्षेत्र के वे एक मात्र शिक्षक हैं।
व्यवहारिक, सहनशीलता, निडरता और ईमानदारी उनमें कूट-कूट कर भरी है। कई कालेजों के संस्थापक तथा प्रधानाचार्य आज भी उनसे दिशा-निर्देश ले रहे हैं। वास्तव में स. श्योराज सिंह हमारे क्षेत्र के लिये एक अमूल्य शिक्षाविद हैं जिनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जाता रहेगा। उनका उद्देश्य क्षेत्र में शिक्षा का प्रकाश फैलाना है।
No comments:
Post a Comment