बूढ़ी काकी कहती है-‘‘बुढ़ापा तो आना ही है। सच का सामना करने से भय कैसा? क्यों हम घबराते हैं आने वाले समय से जो सच्चाई है जिसे झुठलाना नामुमकिन है।’’.

LATEST on VRADHGRAM:

Showing posts with label life. Show all posts
Showing posts with label life. Show all posts

Saturday, June 12, 2010

एक उम्मीद के साथ जीता हूं मैं




ये उम्मीद जो है न, बहुत अजीब चीज है। इसने मुझे जीने का हौंसला दिया है। ......मैं थका था जरुर कभी, लेकिन उम्मीद लगाता हूं कि एक दिन सब अच्छा होगा और.........और आज तक उम्मीद ही तो लगाये हैं मेरे जैसे इंसान। शायद उनके जीने की वजह ये ही है।

मुझे मालूम है कि एक पल जीवन का कितना कठिन होता है इस उम्र में। मामूली जख्म भी काफी दर्द दे जाता है। पता नहीं क्यों दर्द को सहने की आदत सी जो पड़ गयी है। शायद यही बुढ़ापा होता है- सहना और सहते जाना।

मैंने कभी नहीं चाहा कि किसी को कष्ट पहुंचे। सबसे प्रेम करता रहा जीवन भर और........और आज जब मैं अकेला हूं, कोई मेरे पास नहीं फटकता। ऐसा क्यों होता है? क्यों अपने वक्त के साथ पराये हो जाते हैं? क्यों कोई जर्जर काया वालों को नहीं पूछता? क्यों हर कोई बचने की कोशिश करता है? क्यों?.............इस क्यों का सवाल मुझे आजतक नहीं मिल सका।

एक जिंदगी और हजार बातें। ठहर कर चलने की आदत। एक मु्ट्ठी और रेत के हजार कण। कैसा महसूस होता है जब रेत धीरे-धीरे हाथ से फिसल जाती है। रेशे-रेशे की चमक आज फीकी मालूम पड़ती है। जायके की मत पूछिये, वह तो रहा ही नहीं।

.........लेकिन एक चीज अभी बाकी है, जो बाकी ही रहेगी। ........उम्मीद अभी बाकी है। मैं जी रहा हूं इसी उम्मीद के साथ कि एक दिन सब ठीक होगा।.........शायद बुढ़ापा भी एक दिन जी खोल कर हंसेगा........उस दिन न दिवाली होगी, न ईद, न होली..........बस जश्न होगा, अनगिनत रंगों की चमक का, लेकिन उसके लिए खुदा के घर का इंतजार है।

-harminder singh

Wednesday, June 9, 2010

ऐसा क्या है जीवन में?

मैं कभी-कभी हैरत में पड़ जाता हूं। ऐसा क्या है जीवन में जो उसे चलाता है? पता नहीं क्या है जिससे यह जीवन चलता है? .........पर हम खुश हैं कि जीवन चलता है।

‘‘कुछ कहते नहीं बन रहा ..........वो क्या चीज है जो चलाती है जीवन को ..........’’- शारदा अरोरा जी  का यह कमेंट आज सुबह से ही मेरे जहन में घूम रहा है।  कुछ नमी अभी बाकी है  इस शीर्षक पर शारदा जी ने यह कमेंट किया था। इसका अर्थ बहुत गहरा है और शायद उसे विस्तार देना इतना आसान नहीं। हां, कई तरह से हम उसपर विचार जरुर कर सकते हैं।

जीवन की पहेली जितनी सुलझाने की कोशिश करते हैं, उतनी उलझती जाती है। मैं खुद को उलझा हुआ पाता हूं।

सवालों के ढेर पहले से ही इतने हैं कि उनका उत्तर देते ही नहीं बनता। जीवन हम जीते हैं जिसका सवाल हम हल नहीं कर पा रहे। यही तो जीवन का रहस्य है।

एक उलझी हुई कहानी जो जारी है। बस इतना कह सकता हूं कि कुछ तो है ऐसा जिससे यह जीवन चलता है।

-harminder singh

Friday, May 14, 2010

हम प्यार क्यों करते हैं?

[boodhi+kaki+kehete+hai_vradhgram.jpg]


‘‘मुझे आज तक समझ नहीं आया कि हम प्यार क्यों करते हैं? इतना जरुर जानते हैं कि कोई रिश्ता ऐसा है जो हमें दिख नहीं पाता और हम प्यार करते हैं।

कई लोग ऐसे होते हैं जिनके साथ हम अलग-अलग तरह से प्रेम करते हैं। माता-पिता, भाई-बहन, दोस्त, आदि प्यार के बंधन में जकड़े हैं और हम उनके। यह प्यार ही तो है जो हमें अपनों से जोड़े रहता है।

प्यार एक अनजाना, न दिखने वाला एहसास है जो हमें बांधे रखता है।’’ इतना कहकर बूढ़ी काकी चुप हो गयी।

मैंने कहा,‘वाकई यह अजीब होता है, कि हम प्यार करते हैं और फिर उसका एहसास करते हैं। खुशी मिलती है आंतरिक तौर से। कई बार दर्द का भी एहसास होता है। खुशी और गम दोनों से ही प्रेम आगे बढ़ता है.’

’मैंने किसी से प्यार नहीं किया। मगर मुझे ऐसा कई बार लगा कि मैं प्यार करने लगा हूं। जब सब बिखर गया, तब मुझे एहसास हुआ कि अरे! वह तो प्रेम था। मैं फिर क्यों अनजान रहा? मुझे नहीं पता, लेकिन मैं इतना जानता हूं कि एहसास बहुत अच्छा था। एक अजीब तरह का एहसास। मुझे इसका अध्ययन करने का समय ही नहीं मिला काकी। मैं अपने कामों में ही उलझा रहा। मैं प्यार करना चाहता था, मगर कर न सका। जब सोची तब तक बहुत देर हो चुकी थी। लेकिन मैंने खुद को समझा लिया और मना भी लिया कि प्यार उन से किया जा सकता है जो हमेशा आपके पास रहें। मेरा परिवार है, कुछ स्पेशल लोग हैं जिन्हें मैं चाहता हूं। पर काकी मुझे नहीं लगता कि हमें कहीं दूसरी जगह प्यार तलाशने की आवश्यकता है क्योंकि इतना कुछ तो हमारे पास है।’

इसपर काकी बोली,‘तुम ठीक कहते हो। मगर बेटा प्यार का रहस्य बड़ा ही गहरा है। इसे शायद भगवान भी समझकर और समझने की कोशिश करे। यह तो कहीं भी, किसी को भी, किसे से भी हो सकता है। हां, हमारा परिवार हमें चाहता है, हम उन्हें और कुछ अहम लोग भी हमें चाहते हैं। इस तरह हम एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं। भाव बहते रहते हैं, हम प्यार करते रहते हैं।’

‘तुम्हें पता है हम प्यार जाने-अनजाने में भी कर लेते हैं। वह प्यार कई बार इतना गहरा हो जाता है कि हम समझ नहीं पाते कि अब क्या करें? पशोपेश आड़े आता है और इंसान को बिखरने पर मजबूर भी कर देता है। तब अपने ही होते हैं हमें संभालने के लिए। यह विषय इतना व्यापक है कि मैं खुद उलझन में हूं कि कहां से शुरु करुं। खैर, तुमने कभी किसी अनजाने से प्यार किया हो तो इसका मतलब शायद समझ जाओ।’

मैंने कहा,‘मुझे नहीं लगता कि मैं कभी प्रेम-पाश में पड़ा हूं, मगर ऐसा कई बार लगता भी है। अधिकतर बार हम प्रेम में तब पड़ जाते हैं जैसा मैंने सुना है, जब हम किसी ऐसे व्यक्ति से मिलते हैं जो हमें दूसरों से अलग लगता है। मुझे ऐसे कई लोग मिले। मुझे नहीं लगता कि मैंने उनसे प्रेम किया, पर हां, इतना जरुर हुआ कि मैं उनसे हद से अधिक लगाव कर बैठा था। आजतक उनसे दूरी का दर्द मुझे सालता है। इसे प्रेम कहा जाये या कुछ ओर, मैं नहीं जानता।’

‘आकर्षण हुआ जरुर था, लेकिन वह अधिक समय तक नहीं रहा। बाद में शायद मैं उतना घुलमिल नहीं सका, या मैं घबरा गया।’

काकी ने मुझे गौर से देखा, फिर बोली,‘ओह! तो तुमने भी प्यार किया है। शायद वह प्यार की तरह था या उसे तुम सच में प्रेम कह सकते हो। आकर्षण हुआ और तुमने उसे सबकुछ मान लिया। ऐसा होता है, क्योंकि शुरुआत अक्सर ऐसे ही होती है। हृदय में उथलपुथल होती है और इंसान में कशमकश। कई बार एक झलक में बहुत कुछ हो जाता है, कई बार वर्षों लग जाते हैं। वैसे प्रेम का भाव काफी मजबूत होता है, यदि उसे ढंग से निभाया जाये।’

’मैं खुद से जूझ रही हूं लेकिन खुद से प्रेम भी कर रही हूं। जीवन से भी तो हम प्रेम कर सकते हैं। बुढ़ापे से भी प्रेम किया जा सकता है। बात सिर्फ नजरिये की है। कोई किसी से भी प्यार कर सकता है। प्यार का मतलब भाव से है, जब भाव से भाव का मिलन होता है तो एक और भाव उत्पन्न होता है। वह है प्यार का भाव जिसका अदृश्य होना उसकी खासियत है। वैसे भाव दिखते ही नहीं, महसूस किये जाते हैं।’

-harminder singh


related post:
प्रेम कितना मीठा है

Friday, March 19, 2010

हर पल जीभर जियो

[boodhi+kaki+kehete+hai_vradhgram.jpg]


‘‘छोटी-छोटी खुशियां हमारे लिए कितने मायने रखती हैं। जरा सी खुशी पाकर हम फूले नहीं समाते। असल में इसका असर गहरा होता है। सीधा हृदय पर जाकर लगता है। लोग दिल से खुश होते हैं, तो कितना अच्छा लगता है। आंखें भर आती हैं। पलकें भीग जाती हैं। सच्चे अर्थों में इंसान खुश होता है।’’बूढ़ी काकी बोली।

काकी किसी विचार में डूब गयी। उसका चेहरा गंभीर हो चला था। मैंने उसकी हथेली को छूकर देखा। रेखायें गहरी थीं। दरारों के बीच की दूरी सिमटी कहां थी? बल्कि गहराई तिड़की हुई थी। शुष्क हथेली खुरदरेपन का अहसास कराती थी। चमड़ी में खिचाव की बात कब की खंदकों में दफन हो चुकी। इस समय घास के तिनके भी हाथ आ जाएं तो गनीमत है। खैर, कोशिश जारी है।

काकी फिर बोली,‘‘छोटी-छोटी चीजों को इक्ट~ठा कर उनसे कोई बड़ी चीज बनाई जाती है। हम यही करते हैं। खुशियों के कारण प्राय: मामूली होते हैं। किसी के लिए कोई बात खुशी लाती है, तो कोई किसी बात पर खुशी के आंसू बहाता है।’’

‘‘अक्सर इंसान इंसान के लिए खुशी बांटता है। कुछ उसे हासिल कर लेते हैं, कुछ वंचित रह जाते हैं। कई ऐसे भी होते हैं जिनके हिस्से की खुशी छिन चुकी होती है। वे वीरान संसार का हिस्सा खुद को समझने से परहेज नहीं करते। शायद यह उनकी आदतों में शुमार हो जाता है।’’

‘‘कुछ शायद दूसरों से इस कदर जुड़ाव महसूस करने लगते हैं कि उन्हें अपने हिस्से की खुशी देने की कोशिश करते हैं। ये वे होते हैं जो दूसरों की खुशी से अपनी खुशी हासिल करना चाहते हैं। कुछ खास लोगों को वे पता नहीं क्यों दुखी नहीं देखना चाहते। यह स्वत: ही होता है। दूसरों को यह अजीब जरुर लगता है, लेकिन उतना होता नहीं। वे सोचते हैं कि उन्हें संसार का सबसे बड़ा सुख मिल गया, पल भर में, सिर्फ हंसकर ही।’’

‘‘कुछ ऐसे भी होते हैं जो खुशी खरीदते हैं। जबकि हम यह जानते हैं कि न जिंदगी खरीदी जा सकती है, न उससे मिलने वाली खुशी। मैं कहती हूं इंसान हर पल को जीभर कर जीना सीखे। चूम ले रोशनी को ताकि सूरज निकलने का इंतजार न करना पड़े। दूसरों से लगाव करना सीखे वह। उनके शब्दों को समझे, मीठा बोले, तो कितना कुछ आसान हो जाए।’’

‘‘खुद से कहे कि वह हर पल को जीना चाहता है। इतना शानदार कि उसका चित्त हंसता रहे बिना अवरोध के। जिंदगी का क्या पता कब थम जाये। वह यह सोचे कि वह कितना खास है खुद के लिए, और उसकी एक मुस्कराहट उसके और दूसरों के जीवन में क्या कुछ बदल सकती है।’’

काकी ने जितना जीवन जिया खुद को खास मानकर जिया। वह जिंदगी के उस मोड़ पर खड़ी है जहां फर्श की दरारें दूरी बनाती जा रही हैं, इंतजार सिर्फ इंसान के धंसने का है।

-harminder singh

Monday, February 22, 2010

बूढ़ा शरीर हुआ है इंसान नहीं



दरख्त सूखे हैं। उन्हें हंसी नहीं आती। आस है हंसने की। खुलकर जीना चाहते हैं। काश! एक बार ऐसा हो। तसल्ली है- जितना जिये अधूरे नहीं जिये।

बुढ़ापे की सूखी टहनियां हरियाली चाहती हैं। अनगिनत उतार-चढ़ावों का गवाह है बुढ़ापा। कहानी में रंग थे कभी। आज रंग फीके जरुर हैं, छिने नहीं। वृद्धों में अधिकतर को ऐसा लगता है कि लौ बुझने से पहले जीवन को खुलकर जिया जाये। वे चाहते हैं कि विदाई यादगार हो।

नेत्र सिंह की उम्र उनका साथ नहीं देती। यदि आप उनके साथ कुछ वक्त गुजारें तो एहसास होगा कि बुढ़ापा कितना जिंदादिल है। वास्तव में वे बात-बात पर ठहाके लगाते हैं। हां, थोड़ा ऊंचा जरुर सुनते हैं।

विचारों का उनके पास अद~भुत भंडार है। सरकारी नौकरी से रिटायर्ड वे किसी को भी प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। इतिहास के विषय में उनकी जानकारी उच्च कोटि की है। शब्दों की बारीकियों में वे उलझते नहीं, बल्कि उन्हें बारीकी से समझते और समझाते हैं।

नेत्र सिंह से मैं समय-समय पर मिलता रहता हूं। वे हमारे घर घंटों बैठते हैं और एक परिवार के सदस्य की तरह हैं। मुझसे अक्सर कहते हैं कि कोई नई पत्रिका है, उन्हें पढ़नी है।

किताबें पढ़ने का उन्हें काफी शौक है। अखबार का तो एक-एक अक्षर वे तसल्ली से पढ़ते हैं। रविवार शाम को वे जरुर आते हैं। ‘टाइम्स आफ इंडिया’ का अध्यात्मिक पन्ना ले जाते हैं। कहते हैं,‘इसमें मेरे मतलब का काफी कुछ है।’

उनकी अध्यात्मिक रुचि मुझे प्रभावित करती है। धर्म और ईश्वर के विषय में उनके पास ढेर है, मुझे बहुत सीखने को मिला उनसे।

‘‘मैं हार क्यों मानूं?’’ साफ शब्दों में नेत्र सिंह कहते हैं।

‘‘अगर हार मानना हल है, तो जीना बेकार है। मैं यह मानता हूं कि हम बूढ़े जरुर हैं, लेकिन बुढ़ापे से दबे नहीं।’’

इतना कहकर उनके सूखे चेहरे पर मुस्कार उभर आती है।

‘‘मैं हमेशा हंसता हूं। कई बार बिना बात के भी। जिंदादिली का इससे बड़ा क्या सबूत हो सकता है।’
नेत्र सिंह अपना चश्मा हटाते हैं, फिर उसे कपड़े से साफ करने लगते हैं।

वे आगे कहते हैं,‘‘कुछ दिन बाद मैं नहीं रहने वाला। बचे दिनों में भी न ‘जिये’ तो क्या जिये?’’
उनके इन वाक्यों को मैं हमेशा याद रखना चाहूंगा।

उनका मानना है कि कमजोरी शरीर में है, इंसान में नहीं। बूढ़ा शरीर हुआ है, इंसान नहीं।

नेत्र सिंह अपने बारे में लिखना चाहते हैं। पुराने दिनों की बातों को कागज पर उतारना एक बेहतर काम होगा क्योंकि जीवन को लिखकर पढ़ना शानदार अनुभव होता है। इस तरह यादें शब्द बनेंगी और नई शुरुआत होगी। मैंने उनसे कहा कि उन्हें इस काम में जल्द जुट जाना चाहिए।

इसपर वे बोले,‘‘जरुरत शुरुआत करने की है, शब्द खुद-ब-खुद उकरते जायेंगे।’’

-harminder singh

Monday, February 1, 2010

खोई यादों को वापिस लाने की चाह





लाठी जर्जरता को ओढ़े है मेरी तरह। न वह थकी है, न मैं। हमारा साथ समय के साथ पुराना होता जा रहा है। वह भी चुप है, मैं भी।

हमारी किस्मत शायद एक-जैसी लगती है। मैं नहीं जानता कि कितना वक्त बचा है। हां, इतना मालूम है कि वक्त कम है।

खोई यादों को वापिस लाने की चाह है मेरी। उन्हें सीने से लगाने की ख्वाहिश है क्योंकि एक बार ही सही, मैं उन पलों को जीना चाहता हूं। मैं उन शब्दों की रो में बहना चाहता हूं जो नाजुक थे, प्रभावपूर्ण थे, चंचल थे, हृदय पर छपते थे।

नहीं चाहता कड़वी यादों को दोहराना। कड़वापन मीठा नहीं हो सकता। मिठास की वास्तविक परिभाषा मैं नहीं जानता। अंधकार में लौटने की ख्वाहिश किसी की नहीं होती। उजाला सबको अच्छा लगता है।


-harminder singh

Wednesday, January 27, 2010

रामकली जी

एक साधारण दिखने वाली वृद्धा जिसे अपने बच्चों की बड़ी फिक्र है, जब अपनी बेटी से अरसे बाद मिली तो उसकी आंखें भर आयीं। ढलती उम्र में भी पूरे जस्बे के साथ जीने वाली रामकली जी बहते प्रेम को न रोक सकीं। बातें हुईं, कल की, आज की और आजकल की।

रामकली जी स्वभाव से सीधी हैं। उनका व्यवहार हर किसी को प्रभावित कर सकता है। कम बोलती हैं, मगर शब्द मायने वाले होते हैं। घर का काम करती हैं और दिन भर काम में लगी रहती हैं। बहुओं से ज्यादा साफ-सफाई रखने में गांव वाले उन्हें जानते हैं। उनका कहना है,‘खाली रहकर जीवन भी क्या जीना। काम करना ही तो ध्येय है। हमारे जैसे बूढ़े चलते-फिरते रहेंगे तो ध्यान बंटा रहता है। बुढ़ापा बोझ नहीं लगता, न खुद को, न बच्चों को।’

उनकी बेटी जब सब्जी काटने लगी, उन्होंने कहा कि ला बेटी मैं हाथ बंटा दूं। संयोग से उसी समय मैं वहां पहुंचा। उनसे काफी देर तक बातें होती रहीं। उन्होंने आलू छीलते हुए कहा,‘जीवन की परतें धीरे-धीरे बुढ़ापे तक खुलने लगती हैं। मेरे जैसी वृद्धा तुम्हारे जैसे लोगों को अनुभव जरुर करा सकती हैं ताकि तुम्हारा मार्गदर्शन हो सके। सच तो यह है कि हमारे पास अब कुछ बचा कहां है, सिवाय सीखों, उपदेशों के।’

तब मैं बोला,‘अम्मा जी, यही तो काम की चीज है।’

रामकली जी ने ढेरों बातों का पिटारा खोल दिया। बताती चली गयीं बहुत कुछ, धीरे-धीरे, हौले-हौले। उनकी बेटी ने शाम का भोजन तैयार कर लिया था। मुझसे भोजन का आग्रह किया गया। मैंने केवल एक कप प्याला चाय पी।

-harminder singh

Saturday, December 19, 2009

गलतियों की गुंजाइश रह ही जाती है




समंदर गहरा है और पानी खारा। यहां मछलियां नहीं मचलतीं क्योंकि वक्त ने इसे अभिशापित कर दिया। मुझे मालूम नहीं मैं कितना हंसा हूं, लेकिन इस समुद्र में नहाया नहीं। लगता है स्नान का समय करीब है क्योंकि मुझे इसका एहसास हो रहा है।

मेरी मर्जी आजतक नहीं चली। किसी ने सुनी नहीं मेरी। हालात पहले भी वही थे, आज भी वैसे ही हैं। फर्क पड़ा है तो उन्हें झेलने की क्षमता का। नहीं झेल पा रहा इस दर्द को मैं। यह दर्द जितना अपनों ने दिया है, लगभग उतना ही दर्द खुद का शरीर दे रहा है।

चाहता हूं जल्द विदाई हो। आखिर बुढ़ापे में विवशता के सिवा मुझे मिला क्या? अंगुलियों की उभरी हुई नसों को देखता हूं तो पीड़ा होती है। खुद से कहता हूं कि अच्छा होता मैं जन्म ही न लेता। न होती यह दशा, न दर्द का साथ होता, न अपनों की झिड़क, न परायों सा व्यवहार।

क्या जीवन का सिला मिला। कुछ भी तो नहीं। मैं वाकई डर कर सिमट जाता हूं। कई दिनों से पता नहीं क्यों भयभीत सा रहने लगा हूं। अंधेरा पहले भी डराता था, अब खुद से डर जाता हूं।

‘जल्द आओ मुझे मुक्ति दो इस शरीर से’ - यही दुआ मनाता हूं। दुआ करता हूं भगवान से कि मुझे माफी दो किये पापों की जिनका प्रायश्चित मैं न कर सका। शायद बुढ़ापा इसलिए ही है ताकि इंसान को प्रायश्चित का मौका मिल सके।

जितना स्वाद जवानी ने लिया उतना कष्ट बुढ़ापे में भोगना पड़ता है। ऐसा मैंने कई जगह सुना है। अच्छे कर्म हम कितने ही क्यों न करते हों, गलतियों की गुंजाइश रह ही जाती है।

-harminder singh

Friday, November 20, 2009

जीवन से इतना प्यार है



[boodhi+kaki+kehete+hai_vradhgram.jpg]


‘‘जीवन से इतना प्यार क्यों करते हैं। क्या इसलिए मरने से लोग डरते हैं?’’

इतना कहकर काकी अपने कंबल को शरीर पर ओढ़ने लगी। उसने कहना प्रारंभ किया,‘हम इस जीवन से इतना मोह कर बैठते हैं कि मन नहीं करता इसे छोड़ कर जाने का। मोह का खेल है सब। जिंदगी ने इंसान को कितना दिया है। लेकिन वक्त आने पर यह रुठेगी जरुर। यह मालूम होते हुए भी हम खुद को छोड़ने से डरते हैं। ये बातें इतनी उलझी हैं कि सिलवटें इनकी कहानी बयान करने में असमर्थ हैं। ऐसे सवाल हमेशा रह जाते हैं जब जिंदगी के विषय में बातें की जाती हैं। पेचीदा और पेचीदा हो जाता है।’

‘भूल कर जाते हैं हम। यह अक्सर अंत समय पता चल पाता है कि इंसान गलतियां कब कर बैठा। यह भी आखिर में एहसास होता है कि क्या पीछे छूट गया और कितना हाथ लगा। रंगीन जीवन सुन्दरता से भरा होता है। अनगिनत साधन, कोई कमी नहीं। बस यहीं रस पड़ जाता है। इसे जीवन का रस कहा जाता है। यह इतना स्वाद से भरा है कि हम इसकी मिठास में बहुत कुछ याद नहीं करते। हमें जीवन में लोग मिलते हैं। संबंध बनते हैं, भरोसे की बातें होती हैं और न जाने क्या-क्या। मोह का जन्म संबंधों के साथ शुरु होता है। जुड़ाव जीवन का हिस्सा है।’

मैंने काकी से कहा,‘मोह करना भ्रम की स्थिति पैदा तो नहीं करता।’

इसपर बूढ़ी काकी बोली,‘देखो, जब रिश्ते बने हैं, मोह जरुर उपजा होगा। इंसान के लिए यह जरुरी नहीं कि वह किस स्थिति में लोगों से जुड़ाव रखे, बल्कि वह कई बार मोह के झोंके को अचानक अपने करीब पाता है। जब दो या उससे अधिक जीवित लोग संबंधों के दायरे में जीते हैं, तो उनमें यह बात स्वत: ही घर कर जाती है कि उनका जीवन खुद के लिए तथा दूसरों के लिए कितना अनमोल है। उन्हें जीवन से मोह हो जाता है। उसे छोड़ कर जाने की इच्छा नहीं होती।’

‘कई बार ऐसा होता है कि इंसान बुढ़ापे में एकांत में अपनों का स्मरण कर कराहता है। उस समय उसका प्रेम जाग उठता है। शायद पहले से कहीं अधिक। उसे हालांकि यह पता होता है कि जो वह कर रहा है उसके मायने सांस रुकने पर खत्म हो जायेंगे। फिर भी वह प्यार करता है। शायद भ्रम में हम जीते हैं।’



-harminder singh

Friday, November 13, 2009

जीवन फीका-फीका लगता है

बहती धारा मद्धिम-मद्धिम,
दिल पिघला-पिघला लगता है,
मन का खाली कोना,
सब सूना-सूना लगता है।

जीवन करता रुकने दो,
सब सूखा-सूखा लगता है,
आस नहीं, अब प्सास नहीं,
अंबर रुखा-रुखा लगता है।

नाव बह गयी पानी में,
तल नीचा-नीचा लगता है,
स्वाद नहीं रहा कहीं,
जीवन फीका-फीका लगता है।

-harminder singh

Tuesday, October 27, 2009

वाकई जीना उतना आसान नहीं



[jail_diary.jpg]



मैं आज फिर से उदास हूं। मेरा एक साथी कैदी सादाब चुप सा रहने लगा है। पिछले कई दिनों से पता नहीं क्या हुआ कि वह मायूस रहता है। उसका चेहरा काफी शांत लगता है। मैंने उससे पूछा नहीं, लेकिन लगता है कि वह अंदर ही अंदर दुखी है। ऐसा होता है जब हम हृदय से अधिक सोचना शुरु कर देते हैं। हमारा मन कुछ सोचता है, दिमाग कुछ। तब अजीब सी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। मैं उसके हृदय को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता। इसलिए मैंने उससे बिल्कुल नहीं पूछा कि वह उदास क्यों है? हम ऐसा करते भी नहीं क्योंकि हर किसी का अपना व्यक्तिगत जीवन होता है जिसके बारे में हर कोई बताना भी तो नहीं चाहता।

सादाब काफी हंसता था। हालांकि वह खुश नहीं था, मगर वह हंस देता था। शायद इससे उसका दुख कम हो जाता था। उसकी एक मुस्कराहट से मुझे भी काफी राहत मिलती थी। ऐसा अक्सर होता था। कोई बात होती तो गंभीरता से उसपर वार्तालाप होता। जब कुछ अधिक गहरापन आ जाता तो वह अपनी हंसी को बीच में लाकर उसमें उथलापन ला देता। उसके विचार मुझे प्रभावित करते हैं। मैं सोचता हूं कि वह पहले मुझसे काफी कुछ कहता आया है, फिर कुछ दिनों से क्यों अपनी व्यथा नहीं बताना चाहता। मैं किसी को दुखी नहीं देखना चाहता।

इंसान इसलिए इंसान कहलाता है क्योंकि उसमें इंसानियत है और इंसानियत कहती है कि दूसरों की जरुरत पड़ने पर जहां तक हो सके मदद करो। उन्हें यदि किसी चीज की जरुरत है उसे उपलब्ध कराओ। मैं चाहता हूं कि वह इस तरह गुमसुम न रहे। उसने मुझे कई बार हौंसला दिया है। मैं भी कम हताशा से भरा नहीं, बल्कि अपने आसपास कई लोगों के कारण कभी-कभी बहुत कमजोर हो जाता हूं। इंसान कमजोर नहीं होता, उसे लोग ऐसा बना देते हैं। कुछ बातों का असर होता है, कुछ स्थितियों का, लेकिन हम खुद को विचारों से लड़ता हुआ असहाय पाते हैं। फिर कहते हैं कि जीना उतना आसान नहीं। वाकई जीना उतना आसान नहीं। शायद मरना भी कठिन है।

-harminder singh

Sunday, October 25, 2009

बेहाल बागवां

पाला नाज से जिन्हें,
आज आंख दिखाते हैं,
सुनते नहीं, उलटे
जुबान लड़ाते हैं,

यह सिला मिला एक बागवां को,
बगीचा पाल कर,
उन्हें परवाह नहीं, खुश हैं ‘वे’,
बागवां को बेहाल कर,

दर्द को किस से कहे ’बेचारा’,
किस्मत को कोस रहा,
पड़ा एक कोने में,
मन मसोस रहा,

कुछ नहीं बचा अब,
सब छिना जा रहा,
कैसा खेल है ऊपरवाले,
‘वह’ पराया गिना जा रहा।

-harminder singh

Saturday, October 3, 2009

तन्हाई कुछ कहती है

[jail_diary.jpg]



सवाल जिंदगी में बहुत होते हैं। तमाम जीवन यही सोचने में लगता जाता है- यह हल है या वह। भ्रम की स्थिति बड़ी रोचक होती है। सवालों का घेरा निरंतर बढ़ता रहता है। हम सोचते बहुत हैं, करते उतना नहीं। जीवन एक बड़ा सवाल है। अपना जीवन तबाह होते हुए कौन देखना चाहेगा? मैं कभी ओरों को उनकी उलझनों से बाहर करता था। आज खुद उलझनों में उलझ कर रहा गया हूं। सवालों को हल करते-करते सब कुछ मिट जायेगा, मगर न सोच थमेगी, न सवाल, बेशक सांसें थम जायेंगी।

वीरानी को देखकर अजीब से सन्नाटे का अहसास होता है। मुझे लग रहा है सन्नाटा चारों ओर पसरा है। सब कुछ जैसे शांत हो गया है। मेरे आसपास कोई नहीं है, कोई भी तो नहीं। मैं अकेला हूं, सिर्फ अकेला। इस अकेलेपन में मेरे साथ कोई कैसे हो सकता है, क्योंकि जब इंसान अकेला पड़ जाता है तो उसका साया भी उससे दूर भागता है। हां, यही सब हो रहा है। सब मेरा साथ छोड़ गए। मुझसे मिलने आखिर कौन आया?

मेरा जीवन सूख सा गया है। तन्हाई अक्सर मुझपर हंसती है, कहती है,‘‘चलो हमारी दोस्ती लंबी चलेगी। ऐसे कम ही होते हैं जिनके पास इतना वक्त बिताना पड़े। तुम मिले हो, अच्छा है। तुम्हें किसी की तलाश थी और मैं खाली थी। अब सोच रही हूं, यहीं डेरा जमा लूं। मुझे तुम भा रहे हो। तुमसे लगाव हो गया लगता है। चेहरे से, और वैसे भी भले ही लगते हो। तुम प्रसन्न रहोगे तो मैं रुठ जाउंगी। तुम ऐसा नहीं करोगे। मुश्किल से कोई तुम्हारी इतनी कद्र करने की सोच रहा है, उसे दूर नहीं जाने दोगे। मन को छोड़ो, संसार को भूल जाओ। मुझसे नाता जोड़ो। कितना सुकून है मेरे साथ रहने में। कोई तुमसे रिश्ता नहीं रखता। एकदम शांत हो गये हो तुम। नीरसता तुम में समा गयी है। मेरी मानो मुझसे इतनी पक्की मित्रता कर लो कि तुम मुझसे कभी अलग न रह सको। भूलना भी चाहो, तो भूल न सको। विश्वास से कहती हूं, तुम इसपर गौर जरुर करोगे। मैं भी अकेली हूं, तुम भी। इंसानों के साथ रहने का अपना आनंद है। वास्तव में संसार को छूना और मुझे न जानना, ऐसा होता नहीं। मैं अकेलेपन की साथी हूं। तुम्हारा मेरा साथ इतना लंबा रहे कि तुम्हें मुझसे लगाव हो जाए। मैं यही चाहती हूं।’’

-harminder singh

Friday, October 2, 2009

पता नहीं क्यों?


























मैं मुस्कराना भूल गया,
पता नहीं क्यों?

तुम मुझसे दूर हो,
पता नहीं क्यों?

मैं इतराना भूल गया,
पता नहीं क्यों?

हंसी आकर क्या करेगी,
हसंना भी भूल गया,
पता नहीं क्यों?

मीलों चला य़ूं अकेला,
साथ तुम्हारा भूल गया,
पता नहीं क्यों?

लाठी खड़ी है कोने में,
पता नहीं क्यों?

शरीर कह रहा अब बस,
पता नहीं क्यों?

सदियां इतनी बीत गयीं,
पता नहीं क्यों?

विदा लेने जा रहा,
पता नहीं क्यों?

-harminder singh

Monday, August 24, 2009

जिंदगी हर बार हार जाती है









बूढ़ी काकी शांत है। उसे लगता है उसकी सांसें कमजोर पड़ने में समय रहा नहीं। वह कहती है,‘मैं कभी-कभी इस बात को गहराई से सोचती हूं कि हर बार जिंदगी हारती क्यों है?’

काकी ने मुझे भी सोच में डाल दिया। प्रश्न अगर गंभीर हो तो सोचना बहुत पड़ता है। काकी ने यह काम बहुत किया है। मैंने काकी से कहा,‘फिर तो जीवन की जीत कभी होगी ही नहीं। वह हर बार हारता ही रहेगा।’

काकी ने बोलना शुरु किया,‘मृत्यु से भला पार कैसे पायी जा सकती है। मौत अजेय है। उसका आगमन निश्चित है। हमें मालूम है, वह आयेगी और ऐसा होता ही है। जिंदगी और मौत की जंग कमाल की होती है। दोनों को पाला छूने की जल्दी होती है। एक तरफ रोशनी की चमक होती है, तो दूसरी ओर घना अंधेरा। अंधेरा मौत की चांदनी होता है जिसमें सब कुछ थमा सा और बिल्कुल शांत होता है। हम हमेशा रोशनी का हाथ थामना चाहेंगे। अंधेरे से हर किसी को डर लगता है।’

‘जब मैं छोटी थी, रात में घबराती थी। सहमना लड़की की आदत होती है और मैं छोटी बच्ची ही थी। मां सीने से चिपका कर कहती कि काहे का डर, वह कुछ होता नहीं। फिर भी मैं डरती थी। आज मैं अकेली हूं। तब भी अकेली थी। हम केवल बंधनों से घिरे होते हैं, मगर इंसान सदा अकेला ही रहता है, जीता है और मरता है। अंतिम क्षण कितना मजबूत धागा ही क्यों न हो, उसे टूटना ही होता है। क्योंकि यही सच है।’

मैंने काकी को बीच में रोक कर कहा,‘फिर अंधकार ही सच है।’

काकी बोली,‘देखो, अंधेरा मिटाने को प्रकाश का सहारा लिया जाता है। वह हमेशा से रहा है। ज्योति ने उसे केवल कम करने की कोशिश की है। फिर हम जानते हैं कि बाती एक दिन बुझती भी है। जिंदगी का उजाला छिनते देर नहीं लगती। आज पलक खुली है, सब दिख रहा है। कुछ पलों में सब बदल जायेगा। हम तब विदा ले चुके होंगे।’

‘मरने से पहले यादों की पूरी किताब इतनी तेजी से खुलती है कि हम केवल देखते रह जाते हैं। यह सब इतनी जल्दी हो जाता है कि सोच भी पशोपेश में पड़ जाती है। जिंदगी कितनी भी शानदार क्यों न रही हो, उसके सिमटने की बारी आती है। वह थके भी न, तब भी हार जाती है। या यों कहें कि जिंदगी जीत कर भी हार जाती है।’

‘जीवन को अधिकार कभी मिला नहीं कि वह विजेता बनेगा। उसका भाग्य उसके हाथ नहीं। वह केवल धोखा मालूम पड़ता है। इसे छल ही कहा जायेगा कि जो चीज हंसती है, कल उसकी कोई छाया तक न होगी। जिंदगी को समझना आसान नहीं। मैंने शब्दों का हेर-फेर किया। उन्हें तोड़ा-जोड़ा, लेकिन जीवन का हिसाब न लगा पाई। वाकई हम शून्य से आगे बढ़ ही नहीं पायेंगे। शून्य से शुरु और शून्य पर खत्म- कितनी मजेदार पहेली है न।’

मैंने हंसकर कहा,‘हां, सच है। शून्य से शून्य तक। बहुत कुछ, फिर भी कुछ नहीं।’

-harminder singh

posts related to बूढ़ी काकी
vridhgram index

Sunday, August 23, 2009

जेल का संसार

जेल की रोटियां उतनी बुरी नहीं लगतीं। आदतें इंसान को क्या नहीं बना देतीं। आखिर मैं भी इंसान हूं। मैं दाल-रोटी को आसानी से खा सकता हूं। इतने दिनों से खाते-खाते आदत जो पड़ गयी है। दूसरों की डांट का मुझे बुरा नहीं लगता। गाली-गलौच में रहने की आदत भी हो गयी है।

जेल का संसार बाहर से एकदम शांत लगता है, लेकिन भीतर इसमें उथलपुथल भरी है। इसका कारण भी लोग हैं और निवारण भी। यह दुनिया बाहरी दुनिया से अलग जरुर है, लेकिन यहां लोग बसतें हैं जिनका मन धीरे-धीरे मर रहे होते हैं। कोई आप पर तरस नहीं खाता क्योंकि यह आपकी नियति बन चुकी है। भावनाएं किसी मोल की नहीं। भावनाओं की जहां कदर नहीं की जाती वहां इंसानियत की भी कोई कीमत नहीं।

इंसान अच्छे होते हैं, उनके विचार उन्हें बुरा और भला बनाते हैं। मैं अपनी छोटी उमz में दो दुनिया के नजारे देख चुका हूं। एक दुनिया घटती-बढ़ती, दौड़ती-चलती दिखाई देती है, दुख-सुख के साथ। वहां सवेरा चहकता हुआ होता है, एकदम आजाद। यहां सवेरा जरुर होता है, लेकिन उसकी छटा में ताजगी नहीं है। एक ऐसा सवेरा जो आजाद बिल्कुल नहीं। यह कैदखाने की अपनी सुबह होती है। यहां के पंछी कैद हैं और यहां रहकर लगता है, यहीं के होकर रह गए हैं। उड़ने की आकांक्षाओं के पंख कतरे जा चुके हैं। उन्हें जोड़ना मुश्किल लगता है। उदासी के सिवा कुछ नहीं है यहां। नीरसता हर कैदी की मित्र लगती है। चेहरे रौनक लिए नहीं हैं। शायद रौनक धूल की तरह सिमट गयी है। बुझे हुए चेहरों का देश लगती है जेलें। आंखों की थकावट समय-दर-समय बढ़ती जाती है। उनकी चपलता एकदम शांत हो गयी है।

वक्त को पकड़ने की हम कोशिश करते हैं। वह है कि सरपट दौड़े जाता है। इतनी तेज की कभी-कभी यह लगता है कि अरे, यह क्या हुआ? हम जानते हैं कि वक्त सिमटता जाता है और आगे बढ़ता जाता है। धीरे-धीरे और तेज-तेज, लेकिन समय का पहिया रुकता नहीं। मुझे मालूम है कि मेरी सुबह कभी आजाद होगी। मैं यह भी मानता हूं कि ऐसा केवल भविष्य में हो सकता है। वर्तमान मेरे साथ है, भूत तो कब का पीछे छूट गया। वह हर पल जो बीत गया अब हमारा उसपर हक जताने का आधार ही नहीं बनता। इस पल पर हम भरोसा कर सकते हैं जबकि भविष्य में कुछ भी हो सकता है, यह हमें मालूम नहीं।

-harminder singh

Wednesday, March 11, 2009

बंधन मुक्ति मांगते हैं

मैंने काकी से पूछा,‘उन्मुक्त होने में घबराहट कैसी?’

अबकी बार काकी गंभीर थी। उसने मेरे सिर पर हाथ रखकर कहा,‘घबराहट उसकी नहीं, घबराहट इसकी है। यहां का मोह इतना है कि संसार को छोड़ कर जाना प्राणी नहीं चाहता। यह अजीब ही तो है कि हम जहां अस्थायी हैं, उससे बिछड़ जाने से घबराते हैं। यहीं रहने की आदत जो पड़ गई है, फिर क्यों जायें यहां से? संसार हमारा घर कभी था ही नहीं, न होगा। मकसद क्या है? यह भी पता नहीं। सिर्फ पैदा होने और मरने आते हैं हम। क्या-क्या और क्यों-क्यों होता है यह सब। इसे ही तो ईश्वर की मर्जी कहते हैं।’

मैंने फिर पूछा,‘फिर उन्मुक्त भी होना चाहते हैं, क्यों?’

बूढ़ी काकी मुस्कराई,‘देखो, दोनों चीजें एक साथ होने की चाह में रहती हैं। हम मुक्ति भी चाहते हैं और मरने से भय लगता है। आराम भी चाहिए और श्रम करना नहीं चाहते। यह सोच पर निर्भर करता है कि हमें क्या चाहिए? धरती के सुखों की लालसा हमें यहां से चिपके रहने को विवश करती है, लेकिन हमारी आत्मा अवधि पूर्ण होने पर इस शरीर को छोड़ने की तैयारी में लग जाती है। यह तैयारी प्रायः बुढ़ापे से ही प्रारंभ हो जाती है। मेरे अंदर का जीव कब का प्रसन्न हो रहा है कि नये सफर की शुरुआत जल्द होगी। मेरा मन जोकि हृदय से अधिक घुलमिल कर रहता है आजकल उदास रहने लगा है। उसे डर है कहीं वह यहीं न छूट जाए।’

‘भय लगता है मुझे। इसका कोई तोड़ भी तो नहीं। गुजरे वक्त को हम अबतक ढोते आये हैं, पता ही नहीं चला। जमाना आगे बढ़ता रहा, हम देखते रहे और चलते रहे। अब वक्त नहीं कहता कि आगे चलो। कहता है कि बस भी करो, बहुत हुआ, विश्राम करने का समय आ गया। मनुष्य शरीर सारे बंधनों से मुक्त होगा और आजाद होगी आत्मा अपने नये देश जाने के लिए। यह उजाले को छूने की कोशिश होगी। सब कुछ यहीं रह जायेगा- अपना भी, अपने भी और पराये भी।’

-Harminder Singh

Friday, January 23, 2009

बस समय का इंतजार है

बच्चे की मां बहुत खुश नजर आ रही है। वह खुश इसलिये है कि उसका बच्चा बड़ा हो रहा है। वह अंजान है वक्त की सीमा से जो समय-समय के साथ कम होती जा रही है। एक मां को पता नहीं कि यहीं से हर किसी के कष्टों की शुरुआत होती है। जीवन का प्रारंभ ही दुखों की उत्पत्ति है। जितना लंबा जीवन उतने अधिक दुख। मां तो मां होती है।

यह सच है कि मरने के लिये जीना जरुरी है। हम जीने के लिये कभी पैदा नहीं होते। मृत्यु के लिये सृष्टि उत्पन्न करती है। यह वरदान है जो प्रारंभ से चला आ रहा है, जिसकी समाप्ति की किसी तरह की कोई घोषणा कभी हुई ही नहीं।

सुख, समृद्धि, भय, अहंकार, झूठ-सच, ऊंच-नींच और न जाने क्या-क्या सब आज है, कल होता नहीं, केवल आज नहीं, अभी की कीमत है। ‘पीछे बहुत कुछ छूट गया’- यह केवल तसल्ली के लिये है। सच्चाई यह है कि कल कभी था ही नहीं और कल कभी आयेगा ही नहीं, है तो सिर्फ आज इसी समय।

दुख खोने का क्यों? खुशी पाने की क्यों? कुछ नहीं है यहां। यहां तक कि रिश्ते-नाते, आखिर कितनी उम्र है इनकी? दूरी का संताप अल्प समय के लिये है।

मैं गंभीर हो जाता हूं। हर विषय एक चुनौती है। प्रत्येक दिन नई बात। आगे की सोच होना अच्छा है और ऊंची सोच भी। लेकिन प्रश्न उलझाने वाले बहुत हैं। जब भविष्य की कोई औकात ही नहीं तो भविष्य की चिंता क्यों?

कई मायनों में भविष्य की मौत नहीं हुई। न ही वह जीवित है। उसकी उम्मीद है कि वह है। भूत को वर्तमान से बड़ा कभी माना नहीं जायेगा। न ही वर्तमान भविष्य से छोटा है। यह भी प्रश्न अहमियत रखता नहीं कि कालों का आपसी टकराव विषय को पेचीदगी प्रदान करता है।

उत्पत्ति के समय से जीवन के कष्टों की उल्टी गिनती शुरु हो जाती है। हम एक तरह से अनजान हैं। हमारे आसपास बहुत कुछ ईश्वर तैयारियां कर रहा होता है। हम चालाक कितने भी क्यों न हों, उसकी माया के परिणाम भुगतने का इंतजार करते हैं।

-harminder singh

Saturday, June 14, 2008

उम्र के पड़ाव


उम्र के कई पड़ाव होते हैं। उन्हीं पड़ावों का जिक्र कर रहे हैं अपनी कविता में बलराम गुर्जर।


उम्र के पड़ाव

जब बच्चा हुआ वर्ष दस का,
लगने लगा उसे चस्का।
जब वर्ष बीते बीस,
करने लगा रीस।

जब वर्ष हुए तीसा,
हर समय रहता पत्नि का किस्सा।
जब हुई उम्र चालीस,
करवाने लगे मालिस।

जब वर्ष हुए पचास,
नहीं रहा कोई खास।
जब वर्ष बीते साटा,
रहता है दो रोटियों का घाटा।

जब हुई उम्र सत्तर,
तन पे नहीं है कत्तर।
जब हुई उम्र अस्सी,
टूट ली जीवन की रस्सी।

जब हुई उम्र वर्ष नब्बे,
जहां थूकें वहीं दाबें।
जब वर्ष हुये सौ,
नहीं कोई डर, न कोई भौ।

-बलराम सिंह गुर्जर

Friday, June 13, 2008

नीड़ अब अपने नहीं



नीड़ अब अपने नहीं रह गये। बदलते समाज में आज बहुत से बुजुर्ग उनके नीड़ों से उजाड़े जा रहे हैं। संयुक्त परिवारों में बिखराव आ गया है। उनमें टूट-फूट है, दीवारें पता नहीं कब से गिर रही हैं। एहसास करने वाले एक कोने में चुपचाप यह तमाशा देख रहे हैं। अब उनका जीवन तमाशे से कम नहीं रह गया है। यह कोने पहले अपने घर का हुआ करता था, आज किसी अन्जान कोने में पड़े हैं। वहां क्यों कोई किसी से कुछ पूछे, किसी को क्या पड़ी है? यह आसान नहीं है घड़ी, तमाशबीन हैं सब, अपनें भी और पराये भी। सहारा किसी की सलामती की दुआ नहीं करता, वह मिल जाये तो सब सलामत।

सड़कें वीरान हैं तो हमसे क्यों पूछते हो? पता करो कि माजरा क्या है। कुछ ऐसी ही वीरानी बूढ़ों की जिंदगी में भी है। एक मायूसी सूखे पत्ते की खड़खड़ाहट से भी पैनी, बस सुनाई देने की देर है। जिल्द चढ़ी किताब के पन्ने कुतरें हुये पड़े हैं, ये भी कुछ-कुछ उनके जैसी दशा है। एक डोर छूटने को बेताब है। वक्त कहे तो छूट जाये।

लेकिन इतना सब हो गया, फिर भी कोई शोर नहीं। लगता है अब शोर थम गया है। आहटें कम हो गयी हैं। कंपकंपाती कहीं से आवाज आती है। आने दो, उसका भी मन है। वह भी एक दिन बंद लिफाफे में सिमट जायेगी, ढूंढने से भी नहीं मिलेगी।

हाथों की रेखायें गहरीं जरुर हैं, लेकिन उनमें कोई नदी बहती नहीं, रेत की भी नहीं। मायूसी के समंदरों के थपेड़ों की कोशिशें अब नाकाम नहीं होतीं, सूखी आंखें अब नहीं रोतीं, बस रोता तो मन है वो भी बिना रोये। यह राख अब गीली भी हो जाये कुछ फायदा नहीं। हलक सूख रहा है, सूखने दो। यह वक्त ही कुछ ऐसा है कि सारी नमी को छीन रहा है। बुढ़ापा तन्हाई की आदत और दुख का सैलाब ला रहा है।

बुढ़ापा तन्हाई की आदत और दुख का सैलाब ला रहा है। बहुतों ने इससे पार पाने की कोशिशें कीं, वे बूढ़ी हड्डियों के बावजूद अड़े हैं, पर कब तक?

-Harminder singh
Blog Widget by LinkWithin
coming soon1
कैदी की डायरी......................
>>सादाब की मां............................ >>मेरी मां
बूढ़ी काकी कहती है
>>पल दो पल का जीवन.............>क्यों हम जीवन खो देते हैं?

घर से स्कूल
>>चाय में मक्खी............................>>भविष्य वाला साधु
>>वापस स्कूल में...........................>>सपने का भय
हमारे प्रेरणास्रोत हमारे बुजुर्ग

...ऐसे थे मुंशी जी

..शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय काम था मुंशी जी का

...अपने अंतिम दिनों में
तब एहसास होगा कि बुढ़ापा क्या होता है?

सम्मान के हकदार

नेत्र सिंह

रामकली जी

दादी गौरजां

कल्याणी-एक प्रेम कहानी मेरा स्कूल बुढ़ापा

....भाग-1....भाग-2
सीधी बात नो बकवास

बहुत कुछ बदल गया, पर बदले नहीं लोग

गुरु ऐसे ही होते हैं
युवती से शादी का हश्र भुगत रहा है वृद्ध

बुढ़ापे के आंसू

बूढ़ा शरीर हुआ है इंसान नहीं

बुढ़ापा छुटकारा चाहता है

खोई यादों को वापिस लाने की चाह

बातों बातों में रिश्ते-नाते बुढ़ापा
ऐसा क्या है जीवन में?

अनदेखा अनजाना सा

कुछ समय का अनुभव

ठिठुरन और मैं

राज पिछले जन्म का
क्योंकि तुम खुश हो तो मैं खुश हूं

कहानी की शुरुआत फिर होगी

करीब हैं, पर दूर हैं

पापा की प्यारी बेटी

छली जाती हैं बेटियां

मां ऐसी ही होती है
एक उम्मीद के साथ जीता हूं मैं

कुछ नमी अभी बाकी है

अपनेपन की तलाश

टूटी बिखरी यादें

आखिरी पलों की कहानी

बुढ़ापे का मर्म



[ghar+se+school.png]
>>मेरी बहन नेत्रा

>>मैडम मौली
>>गर्मी की छुट्टियां

>>खराब समय

>>दुलारी मौसी

>>लंगूर वाला

>>गीता पड़ी बीमार
>>फंदे में बंदर

जानवर कितना भी चालाक क्यों न हो, इंसान उसे काबू में कर ही लेता है। रघु ने स्कूल से कहीं एक रस्सी तलाश कर ली. उसने रस्सी का एक फंदा बना लिया

[horam+singh.jpg]
वृद्धग्राम पर पहली पोस्ट में मा. होराम सिंह का जिक्र
[ARUN+DR.jpg]
वृद्धों की सेवा में परमानंद -
डा. रमाशंकर
‘अरुण’


बुढ़ापे का दर्द

दुख भी है बुढ़ापे का

सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गिरीराज सिद्धू ने व्यक्त किया अपना दुख

बुढ़ापे का सहारा

गरीबदास उन्हीं की श्रेणी में आते हैं जिन्हें अपने पराये कर देते हैं और थकी हड्डियों को सहारा देने के बजाय उल्टे उनसे सहारे की उम्मीद करते हैं
दो बूढ़ों का मिलन

दोनों बूढ़े हैं, फिर भी हौंसला रखते हैं आगे जीने का। वे एक सुर में कहते हैं,‘‘अगला लोक किसने देखा। जीना तो यहां ही है।’’
[old.jpg]

इक दिन बिक जायेगा माटी के मोल
प्रताप महेन्द्र सिंह कहते हैं- ''लाचारी और विवशता के सिवाय कुछ नहीं है बुढ़ापा. यह ऐसा पड़ाव है जब मर्जी अपनी नहीं रहती। रुठ कर मनाने वाला कोई नहीं।'' एक पुरानी फिल्म के गीत के शब्द वे कहते हैं-‘‘इक दिन बिक जायेगा, माटी के मोल, जग में रह जायेंगे, प्यारे तेरे बोल।’’

...............कहानी
[kisna.jpg]
किशना- एक बूढ़े की कहानी
(भाग-1)..................(भाग-2)
ये भी कोई जिंदगी है
बृजघाट के घाट पर अनेकों साधु-संतों के आश्रम हैं। यहां बहुत से बूढ़े आपको किसी आस में बैठे मिल जायेंगे। इनकी आंखें थकी हुयी हैं, येजर्जर काया वाले हैं, किसी की प्रेरणा नहीं बने, हां, इन्हें लोग दया दृष्टि से जरुर देखते हैं

अपने याद आते हैं
राजाराम जी घर से दूर रह रहे हैं। उन्होंने कई साल पहले घर को अलविदा कह दिया है। लेकिन अपनों की दूरी अब कहीं न कहीं परेशान करती है, बिल्कुल भीतर से

कविता.../....हरमिन्दर सिंह .
कभी मोम पिघला था यहां
इस बहाने खुद से बातें हो जायेंगी
विदाई बड़ी दुखदायी
आखिर कितना भीगता हूं मैं
प्यास अभी मिटी नहीं
पता नहीं क्यों?
बेहाल बागवां

यही बुढापा है, सच्चाई है
विदा, अलविदा!
अब कहां गई?
अंतिम पल
खत्म जहां किनारा है
तन्हाई के प्याले
ये मेरी दुनिया है
वहां भी अकेली है वह
जन्म हुआ शिशु का
गरमी
जीवन और मरण
कोई दुखी न हो
यूं ही चलते-चलते
मैं दीवाली देखना चाहता हूं
दीवाली पर दिवाला
जा रहा हूं मैं, वापस न आने के लिए
बुढ़ापा सामने खड़ा पूछ रहा
मगर चुप हूं मैं
क्षोभ
बारिश को करीब से देखा मैंने
बुढ़ापा सामने खड़ा है, अपना लो
मन की पीड़ा
काली छाया

तब जन्म गीत का होता है -रेखा सिंह
भगवान मेरे, क्या जमाना आया है -शुभांगी
वृद्ध इंसान हूं मैं-शुभांगी
मां ऐसी ही होती है -ज्ञानेंद्र सिंह
खामोशी-लाचारी-ज्ञानेंद्र सिंह
उम्र के पड़ाव -बलराम गुर्जर
मैं गरीबों को सलाम करता हूं -फ़ुरखान शाह
दैनिक हिन्दुस्तान और वेबदुनिया में वृद्धग्राम
hindustan vradhgram ब्लॉग वार्ता :
कहीं आप बूढ़े तो नहीं हो रहे
-Ravish kumar
NDTV

इन काँपते हाथों को बस थाम लो!
-Ravindra Vyas WEBDUNIA.com