बूढ़ी काकी कहती है-‘‘बुढ़ापा तो आना ही है। सच का सामना करने से भय कैसा? क्यों हम घबराते हैं आने वाले समय से जो सच्चाई है जिसे झुठलाना नामुमकिन है।’’.

LATEST on VRADHGRAM:

Showing posts with label age. Show all posts
Showing posts with label age. Show all posts

Saturday, June 12, 2010

एक उम्मीद के साथ जीता हूं मैं




ये उम्मीद जो है न, बहुत अजीब चीज है। इसने मुझे जीने का हौंसला दिया है। ......मैं थका था जरुर कभी, लेकिन उम्मीद लगाता हूं कि एक दिन सब अच्छा होगा और.........और आज तक उम्मीद ही तो लगाये हैं मेरे जैसे इंसान। शायद उनके जीने की वजह ये ही है।

मुझे मालूम है कि एक पल जीवन का कितना कठिन होता है इस उम्र में। मामूली जख्म भी काफी दर्द दे जाता है। पता नहीं क्यों दर्द को सहने की आदत सी जो पड़ गयी है। शायद यही बुढ़ापा होता है- सहना और सहते जाना।

मैंने कभी नहीं चाहा कि किसी को कष्ट पहुंचे। सबसे प्रेम करता रहा जीवन भर और........और आज जब मैं अकेला हूं, कोई मेरे पास नहीं फटकता। ऐसा क्यों होता है? क्यों अपने वक्त के साथ पराये हो जाते हैं? क्यों कोई जर्जर काया वालों को नहीं पूछता? क्यों हर कोई बचने की कोशिश करता है? क्यों?.............इस क्यों का सवाल मुझे आजतक नहीं मिल सका।

एक जिंदगी और हजार बातें। ठहर कर चलने की आदत। एक मु्ट्ठी और रेत के हजार कण। कैसा महसूस होता है जब रेत धीरे-धीरे हाथ से फिसल जाती है। रेशे-रेशे की चमक आज फीकी मालूम पड़ती है। जायके की मत पूछिये, वह तो रहा ही नहीं।

.........लेकिन एक चीज अभी बाकी है, जो बाकी ही रहेगी। ........उम्मीद अभी बाकी है। मैं जी रहा हूं इसी उम्मीद के साथ कि एक दिन सब ठीक होगा।.........शायद बुढ़ापा भी एक दिन जी खोल कर हंसेगा........उस दिन न दिवाली होगी, न ईद, न होली..........बस जश्न होगा, अनगिनत रंगों की चमक का, लेकिन उसके लिए खुदा के घर का इंतजार है।

-harminder singh

Tuesday, February 2, 2010

पूर्व जनम के मिले संजोगी

[boodhi+kaki+kehete+hai_vradhgram.jpg]


‘‘क्या हम इसलिए साथ बैठे हैं कि कुछ बातें जो पिछले जन्म में अधूरी रह गयी थीं, उन्हें पूरा कर सें?’’
मैंने उत्सुकतावश काकी से पूछा।

  बूढ़ी काकी ने मुझे जीवन के अनगिनत पहलुओं पर पहले भी बताया है। उसने कभी खुद को एहसास नहीं होने दिया कि वह बूढ़ी है। यह उसके व्यक्तित्व की सबसे अच्छी खूबी रही।

  उसने एक बार कहा था कि शायद पिछले जन्म के कामों को पूरा करने के लिए हमें फिर से जन्म लेना पड़ा। ऐसा तब तक होगा जबतक हम तृप्त नहीं हो जाते। या हम मुक्त नहीं हो जाते।

  काकी ने मेरे प्र’न का उत्तर देने के बजाय इतना कहा,‘‘तुम खुद से क्यों नहीं पूछ लेते?’’

  मैं हैरानी से बिना पलक झपके काकी की ओर देखता रहा। फिर बोला,‘‘मैं क्या जानूं जन्म-मरण? उम्र आपकी ज्यादा, अनुभव भी अधिक। और सबसे बड़ी बात जीवन की समझ भला मुझे कैसे हो सकती है? मुझे याद नहीं कि मैं पहले भी जन्म ले चुका। यह कैसे मालूम होगा कि हम अधूरी बातों को पूर्ण करने आये हैं? आपने जब मुझे पहले बताया था तब की उत्सुकता नये प्र’नों को जरुर जन्म दे रही थी।’’

  काकी ने हल्की मुस्कान के साथ मेरे सिर पर हाथ फेरा और कहा,‘‘देखो, हम इस जन्म को मृत्यु तक याद रखते हैं। बाद का कोई नहीं जानता। लेकिन मुझे लगता है कि हम कई जन्मों तक प्यासे रहते हैं। उस चीज की तलाश शायद हमें बार-बार जन्म लेने को विवश करती है जिसे पाने की इच्छा एक जन्म में अधूरी रह गयी थी। उन ख्वाबों को हमने कभी देखा था, जिंदगी रुठ गयी, पूरा न कर सके। जन्म लेंगे दोबारा इसी तमन्ना के साथ की सपना पूरा हो, और इस बार जिंदगी रुठे नहीं।’’

  ‘‘सच में कितना सुकून मिलता है जब हम खुद को पूर्ण-सा पाते हैं। असल में ऐसा न कभी हुआ है और न होगा। इंसान ने पाने की जाने क्या-क्या कोशिश की, पर हासिल क्या किया, यह वह अच्छी तरह जानता है।’’ काकी ने विराम लिया।

  वह बोली,‘‘तुम्हारा मेरा साधारण रिश्ता है। शायद पिछले जन्म में हमारा कोई अलग रिश्ता रहा हो। लेकिन मुझे लगता है कि हम बहुत लगाव वाले रहे होंगे, क्योंकि हम एक-दूसरे से काफी लगाव रखते हैं। पूर्व जन्म का योग इस जन्म में हमें साथ लाया। तभी हमारे विचार इधर-उधर टहलने के बजाय एक-जैसे हैं। विचारों की टकराहट का मतलब कैसे बैठ सकता है?’’

  ‘‘जरुरत शायद थी, इसलिए हमारी मुलाकात हुई। दो अनजाने आज जाने-पहचाने हो गए। कभी ढंग से सोचना। यदि हमारे नसीब में कुछ लिखा न होता तो हम मिलते ही क्यों? इतनी बातें करते ही क्यों? तुम मुझे अपने हृदय का हाल बताते क्यों? कितना भरोसा किया हम दोनों ने एक-दूसरे पर। तभी तो बहुत कुछ बता बैठे यूं ही बातों-बातों में। ऐसा होने के पीछे कारण था। हम जान गए काफी हद तक एक-दूसरे को। आखिर पिछले जन्म के संजोगी मिल ही गए।’

  ‘‘अब कितना पा लिया हमने एक-दूसरे से यह हम जान गए। कितना पाना बाकी रह गया, यह वक्त पर छोड़ते हैं। तुमने एक मजबूत रिश्ता बना लिया जो शायद ही कभी टूटे। एहसास हो गया मुझे कि अनजाने लोग किस तरह अपनों की तरह लगने लगते हैं। कितना प्रेम करने लगते हैं हम उनसे। ये लोग शायद कभी हमसे जुड़े रहे होंगे, तभी फिर से हमारे साथ हैं- यह संयोग नहीं तो क्या है?’’
काकी इतना कहकर चुप हो गयी।

-harminder singh

Saturday, December 19, 2009

गलतियों की गुंजाइश रह ही जाती है




समंदर गहरा है और पानी खारा। यहां मछलियां नहीं मचलतीं क्योंकि वक्त ने इसे अभिशापित कर दिया। मुझे मालूम नहीं मैं कितना हंसा हूं, लेकिन इस समुद्र में नहाया नहीं। लगता है स्नान का समय करीब है क्योंकि मुझे इसका एहसास हो रहा है।

मेरी मर्जी आजतक नहीं चली। किसी ने सुनी नहीं मेरी। हालात पहले भी वही थे, आज भी वैसे ही हैं। फर्क पड़ा है तो उन्हें झेलने की क्षमता का। नहीं झेल पा रहा इस दर्द को मैं। यह दर्द जितना अपनों ने दिया है, लगभग उतना ही दर्द खुद का शरीर दे रहा है।

चाहता हूं जल्द विदाई हो। आखिर बुढ़ापे में विवशता के सिवा मुझे मिला क्या? अंगुलियों की उभरी हुई नसों को देखता हूं तो पीड़ा होती है। खुद से कहता हूं कि अच्छा होता मैं जन्म ही न लेता। न होती यह दशा, न दर्द का साथ होता, न अपनों की झिड़क, न परायों सा व्यवहार।

क्या जीवन का सिला मिला। कुछ भी तो नहीं। मैं वाकई डर कर सिमट जाता हूं। कई दिनों से पता नहीं क्यों भयभीत सा रहने लगा हूं। अंधेरा पहले भी डराता था, अब खुद से डर जाता हूं।

‘जल्द आओ मुझे मुक्ति दो इस शरीर से’ - यही दुआ मनाता हूं। दुआ करता हूं भगवान से कि मुझे माफी दो किये पापों की जिनका प्रायश्चित मैं न कर सका। शायद बुढ़ापा इसलिए ही है ताकि इंसान को प्रायश्चित का मौका मिल सके।

जितना स्वाद जवानी ने लिया उतना कष्ट बुढ़ापे में भोगना पड़ता है। ऐसा मैंने कई जगह सुना है। अच्छे कर्म हम कितने ही क्यों न करते हों, गलतियों की गुंजाइश रह ही जाती है।

-harminder singh

Monday, June 16, 2008

नैनहू नीर बहै तन खीना

उपदेशों की एक बहुत बड़ी मचान बांधने का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। ये कुछ उन्हें सबक सिखला जाये जो सोचे बैठे हैं कि उन्हें अपनों के साथ एक बहुत बड़े खेल का प्रारंभ करना है। यह खेल ही तो होगा। यहां दुख और दर्द का अहसास किया जायेगा। उनकी पीड़ा को अपनी माना जाये जिनके साथ यह किया जाने वाला है या किया जा रहा है। वे बतातें ही तो नहीं लेकिन अंदर की कराहटों को छिपाना इतना आसान भी नहीं हैं। समझ सकते हैं उनके चेहरों की सलवटों से तथा उनके शब्दों की उलझन से कि वे कितने टूट चुके हैं।

यह अवस्था ही कुछ ऐसी है कि सब कुछ खोया-खोया सा, खामोश सा लगता है यह जहां। पता नहीं कैसे जीते हैं वे लोग जो हालातों के साथ उठते, बैठते, जागते, सोते रहते हैं।

यहां लड़ाई अपने से होती है, अपनों से भी और उससे भी जो इसे चैबीसों घंटे देखता रहता है। फिर वही बात, जब जी भर कर जिये हैं, तो पुराने होने में दर्द कैसा? धूल चीजों को धूमिल करती है। हम भी यदि धूमिल हो रहे हैं तो इसमें क्या बुराई है? राख की ओट में मिलने की ख्वाहिशें जल्द पूरी हो जायें। यह शायद ही तो है।

चलिये ठीक है मान लें कि बहुत अच्छा नहीं हो रहा। लेकिन क्या इससे अच्छा हो सकता है इस उम्र में? झुर्रियां टिकीं हैं। यह कई सालों के लिये हैं।

आईये देखते हैं कि इस अवस्था के बारे में हमारे धर्मशास्त्र क्या कहते हैं-

अभिभावदन शीलस्य नित्यम्वृद्धोपसेविनम्।
चत्वारि तस्य वर्द्धयन्ते आयुः विद्या पशोबलम्।।
(हिन्दू धर्मशास्त्र)

-जो नित्यप्रति वृद्ध जनों तथा अभिवादन योग्य भद्र जनों की सेवा करता है, उसकी आयु, विद्या, यश और बल चार चीजें बढ़ती हैं।


नैनहू नीर बहै तन खीना केस भये दुध बानी।
रुंधा कंठ सबद नहिं उचरहि अब क्या करै परानी।।
(आदि श्री गुरु ग्रंथ साहिब)

-आंखों से पानी बह रहा है। शरीर क्षीण हो गया, केश दूध की भांति सफेद हो चुके, बोलते ही गला रुंध जाता है। वृद्धावस्था के ये स्पष्ट लक्ष्ण हैं। ऐसे में हे प्राणी, अब क्या उपाय है?


विरध भयो सूझै नहीं, काल पहुंचयो आनि।
कहु नानक नर बावरे, क्यों न भजै भगवान।।
(आदि श्री गुरु ग्रंथ साहिब)

-मानव वृद्ध हो गया, कुछ भी नहीं सूझ रहा। उधर काल भी निकट ही पड़ा है। गुरु जी कहते हैं कि हे पागल मानव तू फिर भी ईश्वर का भजन क्यों नहीं करता?


-हरमिन्दर सिंह द्वारा

Saturday, June 14, 2008

उम्र के पड़ाव


उम्र के कई पड़ाव होते हैं। उन्हीं पड़ावों का जिक्र कर रहे हैं अपनी कविता में बलराम गुर्जर।


उम्र के पड़ाव

जब बच्चा हुआ वर्ष दस का,
लगने लगा उसे चस्का।
जब वर्ष बीते बीस,
करने लगा रीस।

जब वर्ष हुए तीसा,
हर समय रहता पत्नि का किस्सा।
जब हुई उम्र चालीस,
करवाने लगे मालिस।

जब वर्ष हुए पचास,
नहीं रहा कोई खास।
जब वर्ष बीते साटा,
रहता है दो रोटियों का घाटा।

जब हुई उम्र सत्तर,
तन पे नहीं है कत्तर।
जब हुई उम्र अस्सी,
टूट ली जीवन की रस्सी।

जब हुई उम्र वर्ष नब्बे,
जहां थूकें वहीं दाबें।
जब वर्ष हुये सौ,
नहीं कोई डर, न कोई भौ।

-बलराम सिंह गुर्जर

Tuesday, June 10, 2008

यही बुढापा है, सच्चाई है.


जर्जर किताब के पात्र,
दुनियादारी के मयखाने के कोने में,
कुछ बुढापे में, थोडे धूल में सने हैं,
धूल की परत, पपडी बन आई है,
तो इसमें क्या बुराई है,
यह दस्तूर है, सच्चाई है.

एक बूंद की ठेस से,
परत चमक दिखा गयी,
हंसने वाले नहीं,
ये पात्र रोते हैं,
वजह क्या बतलाई है,
अक्षरों पर धुंध छायी है,
तो इसमें क्या बुराई है,
उदास मन की ओट में,
हर तरफ वीरानी जो छाई है,

छ्लकते पानी को हवा का झोंका,
रहा छीटों से नहला,
कभी इस ओर, कभी उस ओर,
तडपती रुहों की गरमाई है,

अगर सरकती नहीं टांगें,
तो इसमें क्या बुराई है,
यही बुढापा है, सच्चाई है.

हरमिन्दर सिंह द्वारा
Blog Widget by LinkWithin
coming soon1
कैदी की डायरी......................
>>सादाब की मां............................ >>मेरी मां
बूढ़ी काकी कहती है
>>पल दो पल का जीवन.............>क्यों हम जीवन खो देते हैं?

घर से स्कूल
>>चाय में मक्खी............................>>भविष्य वाला साधु
>>वापस स्कूल में...........................>>सपने का भय
हमारे प्रेरणास्रोत हमारे बुजुर्ग

...ऐसे थे मुंशी जी

..शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय काम था मुंशी जी का

...अपने अंतिम दिनों में
तब एहसास होगा कि बुढ़ापा क्या होता है?

सम्मान के हकदार

नेत्र सिंह

रामकली जी

दादी गौरजां

कल्याणी-एक प्रेम कहानी मेरा स्कूल बुढ़ापा

....भाग-1....भाग-2
सीधी बात नो बकवास

बहुत कुछ बदल गया, पर बदले नहीं लोग

गुरु ऐसे ही होते हैं
युवती से शादी का हश्र भुगत रहा है वृद्ध

बुढ़ापे के आंसू

बूढ़ा शरीर हुआ है इंसान नहीं

बुढ़ापा छुटकारा चाहता है

खोई यादों को वापिस लाने की चाह

बातों बातों में रिश्ते-नाते बुढ़ापा
ऐसा क्या है जीवन में?

अनदेखा अनजाना सा

कुछ समय का अनुभव

ठिठुरन और मैं

राज पिछले जन्म का
क्योंकि तुम खुश हो तो मैं खुश हूं

कहानी की शुरुआत फिर होगी

करीब हैं, पर दूर हैं

पापा की प्यारी बेटी

छली जाती हैं बेटियां

मां ऐसी ही होती है
एक उम्मीद के साथ जीता हूं मैं

कुछ नमी अभी बाकी है

अपनेपन की तलाश

टूटी बिखरी यादें

आखिरी पलों की कहानी

बुढ़ापे का मर्म



[ghar+se+school.png]
>>मेरी बहन नेत्रा

>>मैडम मौली
>>गर्मी की छुट्टियां

>>खराब समय

>>दुलारी मौसी

>>लंगूर वाला

>>गीता पड़ी बीमार
>>फंदे में बंदर

जानवर कितना भी चालाक क्यों न हो, इंसान उसे काबू में कर ही लेता है। रघु ने स्कूल से कहीं एक रस्सी तलाश कर ली. उसने रस्सी का एक फंदा बना लिया

[horam+singh.jpg]
वृद्धग्राम पर पहली पोस्ट में मा. होराम सिंह का जिक्र
[ARUN+DR.jpg]
वृद्धों की सेवा में परमानंद -
डा. रमाशंकर
‘अरुण’


बुढ़ापे का दर्द

दुख भी है बुढ़ापे का

सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गिरीराज सिद्धू ने व्यक्त किया अपना दुख

बुढ़ापे का सहारा

गरीबदास उन्हीं की श्रेणी में आते हैं जिन्हें अपने पराये कर देते हैं और थकी हड्डियों को सहारा देने के बजाय उल्टे उनसे सहारे की उम्मीद करते हैं
दो बूढ़ों का मिलन

दोनों बूढ़े हैं, फिर भी हौंसला रखते हैं आगे जीने का। वे एक सुर में कहते हैं,‘‘अगला लोक किसने देखा। जीना तो यहां ही है।’’
[old.jpg]

इक दिन बिक जायेगा माटी के मोल
प्रताप महेन्द्र सिंह कहते हैं- ''लाचारी और विवशता के सिवाय कुछ नहीं है बुढ़ापा. यह ऐसा पड़ाव है जब मर्जी अपनी नहीं रहती। रुठ कर मनाने वाला कोई नहीं।'' एक पुरानी फिल्म के गीत के शब्द वे कहते हैं-‘‘इक दिन बिक जायेगा, माटी के मोल, जग में रह जायेंगे, प्यारे तेरे बोल।’’

...............कहानी
[kisna.jpg]
किशना- एक बूढ़े की कहानी
(भाग-1)..................(भाग-2)
ये भी कोई जिंदगी है
बृजघाट के घाट पर अनेकों साधु-संतों के आश्रम हैं। यहां बहुत से बूढ़े आपको किसी आस में बैठे मिल जायेंगे। इनकी आंखें थकी हुयी हैं, येजर्जर काया वाले हैं, किसी की प्रेरणा नहीं बने, हां, इन्हें लोग दया दृष्टि से जरुर देखते हैं

अपने याद आते हैं
राजाराम जी घर से दूर रह रहे हैं। उन्होंने कई साल पहले घर को अलविदा कह दिया है। लेकिन अपनों की दूरी अब कहीं न कहीं परेशान करती है, बिल्कुल भीतर से

कविता.../....हरमिन्दर सिंह .
कभी मोम पिघला था यहां
इस बहाने खुद से बातें हो जायेंगी
विदाई बड़ी दुखदायी
आखिर कितना भीगता हूं मैं
प्यास अभी मिटी नहीं
पता नहीं क्यों?
बेहाल बागवां

यही बुढापा है, सच्चाई है
विदा, अलविदा!
अब कहां गई?
अंतिम पल
खत्म जहां किनारा है
तन्हाई के प्याले
ये मेरी दुनिया है
वहां भी अकेली है वह
जन्म हुआ शिशु का
गरमी
जीवन और मरण
कोई दुखी न हो
यूं ही चलते-चलते
मैं दीवाली देखना चाहता हूं
दीवाली पर दिवाला
जा रहा हूं मैं, वापस न आने के लिए
बुढ़ापा सामने खड़ा पूछ रहा
मगर चुप हूं मैं
क्षोभ
बारिश को करीब से देखा मैंने
बुढ़ापा सामने खड़ा है, अपना लो
मन की पीड़ा
काली छाया

तब जन्म गीत का होता है -रेखा सिंह
भगवान मेरे, क्या जमाना आया है -शुभांगी
वृद्ध इंसान हूं मैं-शुभांगी
मां ऐसी ही होती है -ज्ञानेंद्र सिंह
खामोशी-लाचारी-ज्ञानेंद्र सिंह
उम्र के पड़ाव -बलराम गुर्जर
मैं गरीबों को सलाम करता हूं -फ़ुरखान शाह
दैनिक हिन्दुस्तान और वेबदुनिया में वृद्धग्राम
hindustan vradhgram ब्लॉग वार्ता :
कहीं आप बूढ़े तो नहीं हो रहे
-Ravish kumar
NDTV

इन काँपते हाथों को बस थाम लो!
-Ravindra Vyas WEBDUNIA.com