बूढ़ी काकी कहती है-‘‘बुढ़ापा तो आना ही है। सच का सामना करने से भय कैसा? क्यों हम घबराते हैं आने वाले समय से जो सच्चाई है जिसे झुठलाना नामुमकिन है।’’.

LATEST on VRADHGRAM:

Showing posts with label eye. Show all posts
Showing posts with label eye. Show all posts

Sunday, December 20, 2009

बर्दाश्त करने की हद

[jail+diary.jpg]



मैंने सादाब से पूछा कि उसके अब्बा को पुलिसवालों ने कब तक थाने में रखा। इसपर सादाब का चेहरा लाल हो गया, वह बोला,‘‘कमबख्तों ने बहुत मारा अब्बा को। गालियां दीं, जो जी में आया वह कहा। पुलिसवाले शराब पीते रहे, सिगरेट सुलगाते रहे। अब्बा के बालों को पकड़कर एक सिपाही बोला कि अब खुश है तू। अब्बा के मुंह से खून बह रहा था। उनकी पीठ चमड़े की बेल्ट की चोट से छिल गयी थी। ऐड़ियां सूज गयी थीं और पैर की तलियां खून से लथपथ थीं। ऐड़ी से खून पैर के किनारे होता हुआ अंगूठे के सहारे जमीन पर टपक रहा था। अब्बा बेहोश हो चले थे। पुलिसवालों ने अब्बा की पीठ पर शराब की आधी बोतल उडेल दी। अब्बा तिलमिला उठे। फिर बेहोश हो गये। शायद वह समय कठिन था। कठिन इतना कि सहना मुश्किल था। हम बर्दाश्त करते हैं, लेकिन हर किसी की हद होती है। हद तक उतना खराब नहीं रहता। हद पार होने पर बहुत कुछ बदल जाता है। अब्बा को सड़क किनारे बेहोशी की हालत में फेंक दिया गया। अम्मी बेखबर थी। अब्बा रात में रिकशा चलाते थे। दिन में कुछ घंटे मजदूरी करते थे। परिवर का पेट पालने के लिए क्या नहीं कर रहे थे हमारे अब्बा।’’

सादाब की बातें दिल को झकझोर रही थीं। मैं भावुक हो गया था। सादाब के परिवार को कितना कष्ट हुआ होगा। कष्ट हमें जीवन से रुसबा होने पर विवश कर देते हैं। आंखों के गीलेपन में एक गहराई थी जिसे मैं देख रहा था। फिर कई बूंदें छलकीं जिनसे कुछ तसल्ली मिली। अक्सर घने दर्द के बाद इसी तरह राहत मिलती है। हृदय की वेदना सिमटी रहती है- उसका बाहर आना जरुरी है। पिघलती हुई कोई चीज बूंद बनकर ही तो गिरती है। विचार पिघलते हैं ताकि मन हल्का हो सके, हृदय का भार कम हो सके।

-harminder singh

to be continued........

Monday, October 12, 2009

सूखी भी, गीली हैं आंखें








‘खुशियां सिमट जाती हैं। जिंदगी एक खाली कटोरा लगती है। दौड़ती थी जो चीज कभी, आज रुकी सी लगती है। ऐसा लगता है जैसे कुछ थम सा गया है। बदला है, तब से अबतक बहुत कुछ बदला है। बदली है मेरी जिंदगी, बदली है हंसी। और बदल चुकी हूं मैं। मैं पहले जैसी नहीं रही, मगर मैं खुश हूं। संतुष्टि एक अलग एहसास कराती है। हमें जीने का सलीखा सिखाती है।’ इतना कहकर काकी ने पलकों में पुतलियों को छिपा लिया। कुछ क्षण वह मौन साध गयी। मैं उसके चेहरे पर बनती-बिगड़ती बनावट को गंभीरता से देखता रहा।

वृद्धों के चेहरे सिलवटों से भावनाओं को व्यक्त कर देते हैं। एक-एक लकीर अपनी कहानी कहती है- जरा गौर से पढ़िए या उनमें खुद को डुबोकर देखिए। हमें मालूम लग जाएगा कि बुढ़ापा क्या-क्या समेटे है।

आंखें खोलकर काकी ने मेरी तरफ देखा। मुझे बूढ़ी काकी की बूढ़ी आंखें ऐसी लगीं जैसे कुछ कहना चाह रही हों। उनमें एक संसार बसता है जो निराला बिल्कुल नहीं। एक ऐसा धुंधला संसार जो कोहरे से ढका बिल्कुल नहीं। जहां हरियाली है जरुर, पर सूखे पत्तों में कहीं छिप गयी है। माहौल उजाले भरा है, लेकिन घने अंधेरे ने कहीं से दस्तक जो दे दी है। सब जगह सूखी मिट्टी के टीले हैं। उनमें कहीं-कहीं उम्मीदों के छींटे पड़े हैं। ऐसा लगता है जैसे बहार आते-आते रुक गयी। बीच का काला बिन्दु गहरा होता जा रहा है। आसपास के इलाके को भी धुंधला करने की कोशिश की है। कहीं कोई चूक तो नहीं हुई, मालूम नहीं। सूखी नदियां इसी रास्ते बहती हैं। भावनाएं उमड़ कर बाहर तरल अवस्था धारण करती हैं। मन का बोझ हल्का हो जाता है। एक गहराई लिये लोक जिसमें झांकना मुमकिन है, लेकिन उसे नापा नहीं जा सकता। अथाह, विचित्र, नवेला, अनगिनत रहस्यों को छिपाये हुए। सफेदी पर उम्र ने परत चढ़ा दी है जिसका छुटना मुश्किल है। उजलेपन को फीका कर दिया है। मैं फिर भी उनमें छिपा उजाला ढूंढ़ने की कोशिश कर रहा हूं। काकी का जीवन के प्रति नजरिया जो भी रहो हो, मैं उसकी आंखों को पढ़ने की असफल कोशिश करता रहा।

इंसान को वक्त ही कहां मिलता है कि वह चीजों की गहराई को जान सके। आंखों से आंखों को पढ़ने के लिए पूरा जीवन न कहीं बीत जाए। बीत न जाए वह सब जिसने जीवन को जीना सिखाया।

बूढ़ी काकी का मौन टूटा, वह बोली,‘बुढ़ापा खाली बैठने वाला नहीं। अनगिनत ख्वाहिशें विचरती हैं। कौन कहता है ये आंखें खामोश हैं? इनमें इतना कुछ समाया है कि खोज कभी खत्म ही न हो। शायद अब भी किसी को खोजती हैं। पलकें खुलती हैं, बंद हो जाती हैं। इंसान जागता है, सो जाता है। आधी-अधूरी इच्छायें पूर्ण करने की जद्दोजहद होती है। संसार को क्या दिया, कितना लिया। सब कुछ देखती हैं आंखें। सुख होने पर खुशी से भर जाती हैं। दर्द होने पर कराह उठती हैं आंखें। नाजुक हैं, फिर भी कितना कुछ सह जाती हैं आंखें। अनमोल हैं किसी के लिए कोई, और उनसे भी कीमती हैं उसकी आंखें। न कहते हुए भी बहुत कुछ कह जाती हैं। जो हम जुबान से नहीं कह पाते, वह निगाहें कह जाती हैं। चुप हैं आंखें, मगर कितना बोल जाती हैं। यहां शब्दों की गुंजाइश नहीं रह जाती, बल्कि हर कोई बात बिखर जाती है ताकि उसे समझा जा सके। कभी क्रोध को, तो कभी प्रेम को व्यक्त करती हैं आंखें। मेरे हिसाब से इनके जितना बेमिसाल कोई अंग नहीं। अजब-गजब का दर्शन कराती हैं। निरालापन-अलबेलापन समझाती हैं। इंसान को इंसान से मिलाती हैं। यह संसार सुन्दर है, हमने इसके रुप को अपनी आंखों से निहारा है।’’

नयनों की भाषा कमाल की है।

‘नयन नयन से मिलकर विचित्र संयोग बना बना रहे,
कहीं मधुर, कहीं कड़वा योग बना रहे।’

बूढ़ी काकी की यह उक्ति आंखों की भाषा के बारे में बताती है।

-harminder singh
Blog Widget by LinkWithin
coming soon1
कैदी की डायरी......................
>>सादाब की मां............................ >>मेरी मां
बूढ़ी काकी कहती है
>>पल दो पल का जीवन.............>क्यों हम जीवन खो देते हैं?

घर से स्कूल
>>चाय में मक्खी............................>>भविष्य वाला साधु
>>वापस स्कूल में...........................>>सपने का भय
हमारे प्रेरणास्रोत हमारे बुजुर्ग

...ऐसे थे मुंशी जी

..शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय काम था मुंशी जी का

...अपने अंतिम दिनों में
तब एहसास होगा कि बुढ़ापा क्या होता है?

सम्मान के हकदार

नेत्र सिंह

रामकली जी

दादी गौरजां

कल्याणी-एक प्रेम कहानी मेरा स्कूल बुढ़ापा

....भाग-1....भाग-2
सीधी बात नो बकवास

बहुत कुछ बदल गया, पर बदले नहीं लोग

गुरु ऐसे ही होते हैं
युवती से शादी का हश्र भुगत रहा है वृद्ध

बुढ़ापे के आंसू

बूढ़ा शरीर हुआ है इंसान नहीं

बुढ़ापा छुटकारा चाहता है

खोई यादों को वापिस लाने की चाह

बातों बातों में रिश्ते-नाते बुढ़ापा
ऐसा क्या है जीवन में?

अनदेखा अनजाना सा

कुछ समय का अनुभव

ठिठुरन और मैं

राज पिछले जन्म का
क्योंकि तुम खुश हो तो मैं खुश हूं

कहानी की शुरुआत फिर होगी

करीब हैं, पर दूर हैं

पापा की प्यारी बेटी

छली जाती हैं बेटियां

मां ऐसी ही होती है
एक उम्मीद के साथ जीता हूं मैं

कुछ नमी अभी बाकी है

अपनेपन की तलाश

टूटी बिखरी यादें

आखिरी पलों की कहानी

बुढ़ापे का मर्म



[ghar+se+school.png]
>>मेरी बहन नेत्रा

>>मैडम मौली
>>गर्मी की छुट्टियां

>>खराब समय

>>दुलारी मौसी

>>लंगूर वाला

>>गीता पड़ी बीमार
>>फंदे में बंदर

जानवर कितना भी चालाक क्यों न हो, इंसान उसे काबू में कर ही लेता है। रघु ने स्कूल से कहीं एक रस्सी तलाश कर ली. उसने रस्सी का एक फंदा बना लिया

[horam+singh.jpg]
वृद्धग्राम पर पहली पोस्ट में मा. होराम सिंह का जिक्र
[ARUN+DR.jpg]
वृद्धों की सेवा में परमानंद -
डा. रमाशंकर
‘अरुण’


बुढ़ापे का दर्द

दुख भी है बुढ़ापे का

सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गिरीराज सिद्धू ने व्यक्त किया अपना दुख

बुढ़ापे का सहारा

गरीबदास उन्हीं की श्रेणी में आते हैं जिन्हें अपने पराये कर देते हैं और थकी हड्डियों को सहारा देने के बजाय उल्टे उनसे सहारे की उम्मीद करते हैं
दो बूढ़ों का मिलन

दोनों बूढ़े हैं, फिर भी हौंसला रखते हैं आगे जीने का। वे एक सुर में कहते हैं,‘‘अगला लोक किसने देखा। जीना तो यहां ही है।’’
[old.jpg]

इक दिन बिक जायेगा माटी के मोल
प्रताप महेन्द्र सिंह कहते हैं- ''लाचारी और विवशता के सिवाय कुछ नहीं है बुढ़ापा. यह ऐसा पड़ाव है जब मर्जी अपनी नहीं रहती। रुठ कर मनाने वाला कोई नहीं।'' एक पुरानी फिल्म के गीत के शब्द वे कहते हैं-‘‘इक दिन बिक जायेगा, माटी के मोल, जग में रह जायेंगे, प्यारे तेरे बोल।’’

...............कहानी
[kisna.jpg]
किशना- एक बूढ़े की कहानी
(भाग-1)..................(भाग-2)
ये भी कोई जिंदगी है
बृजघाट के घाट पर अनेकों साधु-संतों के आश्रम हैं। यहां बहुत से बूढ़े आपको किसी आस में बैठे मिल जायेंगे। इनकी आंखें थकी हुयी हैं, येजर्जर काया वाले हैं, किसी की प्रेरणा नहीं बने, हां, इन्हें लोग दया दृष्टि से जरुर देखते हैं

अपने याद आते हैं
राजाराम जी घर से दूर रह रहे हैं। उन्होंने कई साल पहले घर को अलविदा कह दिया है। लेकिन अपनों की दूरी अब कहीं न कहीं परेशान करती है, बिल्कुल भीतर से

कविता.../....हरमिन्दर सिंह .
कभी मोम पिघला था यहां
इस बहाने खुद से बातें हो जायेंगी
विदाई बड़ी दुखदायी
आखिर कितना भीगता हूं मैं
प्यास अभी मिटी नहीं
पता नहीं क्यों?
बेहाल बागवां

यही बुढापा है, सच्चाई है
विदा, अलविदा!
अब कहां गई?
अंतिम पल
खत्म जहां किनारा है
तन्हाई के प्याले
ये मेरी दुनिया है
वहां भी अकेली है वह
जन्म हुआ शिशु का
गरमी
जीवन और मरण
कोई दुखी न हो
यूं ही चलते-चलते
मैं दीवाली देखना चाहता हूं
दीवाली पर दिवाला
जा रहा हूं मैं, वापस न आने के लिए
बुढ़ापा सामने खड़ा पूछ रहा
मगर चुप हूं मैं
क्षोभ
बारिश को करीब से देखा मैंने
बुढ़ापा सामने खड़ा है, अपना लो
मन की पीड़ा
काली छाया

तब जन्म गीत का होता है -रेखा सिंह
भगवान मेरे, क्या जमाना आया है -शुभांगी
वृद्ध इंसान हूं मैं-शुभांगी
मां ऐसी ही होती है -ज्ञानेंद्र सिंह
खामोशी-लाचारी-ज्ञानेंद्र सिंह
उम्र के पड़ाव -बलराम गुर्जर
मैं गरीबों को सलाम करता हूं -फ़ुरखान शाह
दैनिक हिन्दुस्तान और वेबदुनिया में वृद्धग्राम
hindustan vradhgram ब्लॉग वार्ता :
कहीं आप बूढ़े तो नहीं हो रहे
-Ravish kumar
NDTV

इन काँपते हाथों को बस थाम लो!
-Ravindra Vyas WEBDUNIA.com