बूढ़ी काकी कहती है-‘‘बुढ़ापा तो आना ही है। सच का सामना करने से भय कैसा? क्यों हम घबराते हैं आने वाले समय से जो सच्चाई है जिसे झुठलाना नामुमकिन है।’’.

LATEST on VRADHGRAM:

Showing posts with label guru nanak dev. Show all posts
Showing posts with label guru nanak dev. Show all posts

Monday, November 2, 2009

गुरु नानक देव




    हमारा देश मध्यकाल में घोर अराजकता का शिकार था। आये दिन विदेशी हमलावर यहां आक्रमण कर जनता को लूट रहे थे और जनता पर घोर अत्याचार कर रहे थे। उस समय कई छोटे-छोटे राज्यों में देश बंटा हुआ था और इन राज्यों के राजा एकजुट होकर आक्रमणकारियों से मोर्चा लेने के बजाय आपस में ही लड़-मर रहे थे।

     लोगों का धार्मिक पतन भी हो चुका था। तत्कालीन तथाकथित धर्मगुरु धर्म व देश की रक्षा नहीं कर पा रहे थे।

      ऐसे घोर अंधकार, निराशा तथा अशांति के समय में अविभाजित पंजाब के साधो की तलबंडी ( पाकिस्तान) में कार्तिक पूर्णिमा संवत 1526 में श्री गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ।

      बालक नानक बचपन से एकान्तसेवी व ध्यानमग्न मुद्रा में रहते थे। उनका इस प्रकार रहना उनके पिता कल्याणराय के लिए चिन्ता का कारण बना हुआ था। एक बार उन्होंने बालक नानक को एक वैद्य को दिखाया लेकिन वैद्य भी उनका ‘रोग’ समझ नहीं पाया।

      दस वर्ष की अवस्था में ही बालक नानकदेव ने विद्या अध्ययन पूरा कर लिया था। कुछ इतिहासकारों के अनुसार उनका शिक्षक उनसे बहुत प्रभावित हुआ था और यह कहकर उसने उनसे क्षमा मांग ली थी कि यह बच्चा देवपुरुष है जो आने वाले समय में संसार को शिक्षा देगा।

      किशोर अवस्था में एक बार नानक देव को उनके पिता ने कुछ सामान लाने उन्हें शहर भेजा। रास्ते में नानक देव को भूखे साधू मिले और उन्होंने सारे पैसे का भोजन उन्हें खिला दिया तथा प्रसन्न मुद्रा में खाली हाथ वापस घर लौट आये। उनके इस कृत्य से पिता कल्याणराय बहुत नाराज हुए थे।

      नानक देव ईश्वर भक्त तो थे ही साथ ही अत्यंत कोमल हृदय तथा दीनों पर दया करने वाले भी थे। उनके पिता को केवल नानक की चिंता थी लेकिन नानक को संपूर्ण संसार के लोगों के दुखों की चिंता थी और उन दुखों का अंत करने आये थे।

      अपने पिता के तमाम प्रयासों के बावजूद नानक देव सांसारिक मोह में न बंध सके। उन्होंने एक दिन संसार की चारों दिशाओं की यात्रा करने का निश्चय किया और वह बाला व मरदाना नामक आपने दो प्रिय शिष्यों के साथ लोगों को सन्मार्ग पर लाने तथा ईश्वरीय संदेश देने निकल पड़े।

    नानक देव ने विरक्त होकर घर नहीं छोड़ा था। उनका विवाह हो चुका था। वह अपने माता-पिता, पत्नि तथा बहन नानकी जी से आज्ञा लेकर और शीघ्र वापस लौटने का आ’वासन देकर घर से निकले थे। वह गृहस्थ जीवन व संन्यासी जीवन को एक साथ जीकर संसार को दिखाना चाहते थे।

     अपनी प्रथम यात्रा के दौरान उन्होंने देश की दुर्दशा देखी। उसका वर्णन स्वयं अपनी वाणी में यूं किया है ........

   ‘कलि काती राजे कसाई धर्म पंख कर उडरिया’
अर्थात:  इस कलयुग में राजे (  प्रजापालक के बजाय)  कसाई बन गये हैं तथा धर्म पंख लगाकर यहां से गायब हो गये हैं।


जन्म दिवस पर विशेष
  
  गुरु नानक देव ने अपने सत्तर वर्षीय जीवन में चारों दिशाओं में चार यात्रायें की थीं। इस दौरान उन्होंने भारत के अलावा अफगानिस्तान, श्रीलंका, तिब्बत, मक्का-मदीना, बगदाद आदि देशों की भी पद यात्रा की थी। वह उस समय के लगभग सभी धर्मों के प्रमुख आचार्यों, सन्तों और विद्वानों से मिले थे तथा उनसे ज्ञान चर्चायें की थीं। यात्राओं के दौरान वह अनेक पोंगापंथियों, कर्मकांडियों तथा पाखंडी लोगों से भी मिले थे। गुरु जी ऐसे लोगों को बिना किसी तर्क-वितर्क ही सहज भाव से सीधे मार्ग पर ले आते थे।

    गुरु नानक देव हमेशा कमजोर के पक्षधर तथा जोर-जबरदस्ती के विरुद्ध रहे। वह दूसरे का हक मारने के सर्वथा विरोधी थे। वह धनवानों के पकवानों के बजाय खून-पसीने की कमाई से रुखी रोटी खाने वालों के अन्न को महत्व देते थे। एक बार एक शहर में पहुंचे, जहां उनका एक अत्यंत धनवान तथा दूसरा निर्धन शिष्य रहते थे। गुरु जी ने निर्धन के घर रुकना पसंद किया। उसके यहां उन्होंने बड़े चाव से पानी के साथ रुखी रोटियां खायीं। धनवान शिष्य इस पर बड़ा नाराज हुआ तथा उसने गुरु जी से कहा कि उसके यहां अनेक प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन छोड़कर उन्होंने रुखा-सूखा भोजन क्यों किया?

     इस बात पर नानक देव अत्यंत सहज भाव से बोले कि इस प्रश्न का उत्तर पाने के लिए वह अपने व निर्धन दोनों के घर से भोजन ले आये। भोजन आने पर गुरुजी ने अनेक लोगों के सामने दोनों हाथों में उन दोनों का खाना अलग-अलग लेकर निचोड़ा तो लोग यह देखकर दंग रह गये कि निर्धन के खाने से दूध तथा धनवान के भोजन से खून की बूंदें टपक पड़ीं। यह देखकर धनवान शिष्य गुरु जी के पैरों पर गिर पड़ा और उसने अपनी सारी सम्पत्ति निर्धनों में बांट दी। उनके जीवन से इस प्रकार की अनेक घटनांए जुड़ी हुयी हैं।

    वह जीवनपर्यन्त जहां ईश्वर आराधना व मन की पवित्रता पर जोर देते रहे वहीं तत्कालीन भारतीय समाज में व्याप्त जाति-पांति के भेदभाव, छुआछूत, नारी उत्पीड़न, ऊंच-नीच, अंधविश्वास और सती प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध भी संघर्ष करते रहे। उन्होंने भारतीय समाज के नवनिर्माण में एक जबरदस्त रचनात्मक आन्दोलन छेड़ दिया जिसे उनके बाद नौ गुरुओं ने भी जारी रखा।

     गुरु नानक देव अपने उपदेश गाकर सुनाते थे। उनका शिष्य मरदाना शास्त्रीय संगीत का धुरंधर विद्वान था। वह रबाब पर उनकी संगत करता था। गुरु जी द्वारा उच्चारण किये गये 974 सबद हैं जिन्हें 19 रागों में लयबद्ध कर गुरु ग्रंथ साहिब में संग्रहित किया गया है।

     स्वर्ग प्रस्थान का समय निकट जानकर गुरु नानक ने अपने द्वारा चलाये आन्दोलन को जारी रखने और लक्ष्य प्राप्ति हेतु अपने एक अत्यंत योग्य शिष्य को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त कर दिया। गुरु जी का यह प्रिय शिष्य बाद में गुरु अंगद देव के नाम से विख्यात हुआ।

      गुरु जी के दो पुत्र बाबा लखमीचन्द और श्रीचन्द थे जो गुरु जी की परीक्षा में विफल रहने के कारण गुरु गद्दी से वंचित रहे। ये दोनों जीवनपर्यन्त ब्रहमचारी रहे और तपस्या करते रहे।

       गुरु अंगद देव जी को गुरु गद्दी सौंपकर गुरु नानक देव संवत 1596 में क्वार सुदी 23 को इस असार संसार को छोड़कर सदा के लिए परम सत्ता में विलीन हो गये।

-harminder singh
Blog Widget by LinkWithin
coming soon1
कैदी की डायरी......................
>>सादाब की मां............................ >>मेरी मां
बूढ़ी काकी कहती है
>>पल दो पल का जीवन.............>क्यों हम जीवन खो देते हैं?

घर से स्कूल
>>चाय में मक्खी............................>>भविष्य वाला साधु
>>वापस स्कूल में...........................>>सपने का भय
हमारे प्रेरणास्रोत हमारे बुजुर्ग

...ऐसे थे मुंशी जी

..शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय काम था मुंशी जी का

...अपने अंतिम दिनों में
तब एहसास होगा कि बुढ़ापा क्या होता है?

सम्मान के हकदार

नेत्र सिंह

रामकली जी

दादी गौरजां

कल्याणी-एक प्रेम कहानी मेरा स्कूल बुढ़ापा

....भाग-1....भाग-2
सीधी बात नो बकवास

बहुत कुछ बदल गया, पर बदले नहीं लोग

गुरु ऐसे ही होते हैं
युवती से शादी का हश्र भुगत रहा है वृद्ध

बुढ़ापे के आंसू

बूढ़ा शरीर हुआ है इंसान नहीं

बुढ़ापा छुटकारा चाहता है

खोई यादों को वापिस लाने की चाह

बातों बातों में रिश्ते-नाते बुढ़ापा
ऐसा क्या है जीवन में?

अनदेखा अनजाना सा

कुछ समय का अनुभव

ठिठुरन और मैं

राज पिछले जन्म का
क्योंकि तुम खुश हो तो मैं खुश हूं

कहानी की शुरुआत फिर होगी

करीब हैं, पर दूर हैं

पापा की प्यारी बेटी

छली जाती हैं बेटियां

मां ऐसी ही होती है
एक उम्मीद के साथ जीता हूं मैं

कुछ नमी अभी बाकी है

अपनेपन की तलाश

टूटी बिखरी यादें

आखिरी पलों की कहानी

बुढ़ापे का मर्म



[ghar+se+school.png]
>>मेरी बहन नेत्रा

>>मैडम मौली
>>गर्मी की छुट्टियां

>>खराब समय

>>दुलारी मौसी

>>लंगूर वाला

>>गीता पड़ी बीमार
>>फंदे में बंदर

जानवर कितना भी चालाक क्यों न हो, इंसान उसे काबू में कर ही लेता है। रघु ने स्कूल से कहीं एक रस्सी तलाश कर ली. उसने रस्सी का एक फंदा बना लिया

[horam+singh.jpg]
वृद्धग्राम पर पहली पोस्ट में मा. होराम सिंह का जिक्र
[ARUN+DR.jpg]
वृद्धों की सेवा में परमानंद -
डा. रमाशंकर
‘अरुण’


बुढ़ापे का दर्द

दुख भी है बुढ़ापे का

सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गिरीराज सिद्धू ने व्यक्त किया अपना दुख

बुढ़ापे का सहारा

गरीबदास उन्हीं की श्रेणी में आते हैं जिन्हें अपने पराये कर देते हैं और थकी हड्डियों को सहारा देने के बजाय उल्टे उनसे सहारे की उम्मीद करते हैं
दो बूढ़ों का मिलन

दोनों बूढ़े हैं, फिर भी हौंसला रखते हैं आगे जीने का। वे एक सुर में कहते हैं,‘‘अगला लोक किसने देखा। जीना तो यहां ही है।’’
[old.jpg]

इक दिन बिक जायेगा माटी के मोल
प्रताप महेन्द्र सिंह कहते हैं- ''लाचारी और विवशता के सिवाय कुछ नहीं है बुढ़ापा. यह ऐसा पड़ाव है जब मर्जी अपनी नहीं रहती। रुठ कर मनाने वाला कोई नहीं।'' एक पुरानी फिल्म के गीत के शब्द वे कहते हैं-‘‘इक दिन बिक जायेगा, माटी के मोल, जग में रह जायेंगे, प्यारे तेरे बोल।’’

...............कहानी
[kisna.jpg]
किशना- एक बूढ़े की कहानी
(भाग-1)..................(भाग-2)
ये भी कोई जिंदगी है
बृजघाट के घाट पर अनेकों साधु-संतों के आश्रम हैं। यहां बहुत से बूढ़े आपको किसी आस में बैठे मिल जायेंगे। इनकी आंखें थकी हुयी हैं, येजर्जर काया वाले हैं, किसी की प्रेरणा नहीं बने, हां, इन्हें लोग दया दृष्टि से जरुर देखते हैं

अपने याद आते हैं
राजाराम जी घर से दूर रह रहे हैं। उन्होंने कई साल पहले घर को अलविदा कह दिया है। लेकिन अपनों की दूरी अब कहीं न कहीं परेशान करती है, बिल्कुल भीतर से

कविता.../....हरमिन्दर सिंह .
कभी मोम पिघला था यहां
इस बहाने खुद से बातें हो जायेंगी
विदाई बड़ी दुखदायी
आखिर कितना भीगता हूं मैं
प्यास अभी मिटी नहीं
पता नहीं क्यों?
बेहाल बागवां

यही बुढापा है, सच्चाई है
विदा, अलविदा!
अब कहां गई?
अंतिम पल
खत्म जहां किनारा है
तन्हाई के प्याले
ये मेरी दुनिया है
वहां भी अकेली है वह
जन्म हुआ शिशु का
गरमी
जीवन और मरण
कोई दुखी न हो
यूं ही चलते-चलते
मैं दीवाली देखना चाहता हूं
दीवाली पर दिवाला
जा रहा हूं मैं, वापस न आने के लिए
बुढ़ापा सामने खड़ा पूछ रहा
मगर चुप हूं मैं
क्षोभ
बारिश को करीब से देखा मैंने
बुढ़ापा सामने खड़ा है, अपना लो
मन की पीड़ा
काली छाया

तब जन्म गीत का होता है -रेखा सिंह
भगवान मेरे, क्या जमाना आया है -शुभांगी
वृद्ध इंसान हूं मैं-शुभांगी
मां ऐसी ही होती है -ज्ञानेंद्र सिंह
खामोशी-लाचारी-ज्ञानेंद्र सिंह
उम्र के पड़ाव -बलराम गुर्जर
मैं गरीबों को सलाम करता हूं -फ़ुरखान शाह
दैनिक हिन्दुस्तान और वेबदुनिया में वृद्धग्राम
hindustan vradhgram ब्लॉग वार्ता :
कहीं आप बूढ़े तो नहीं हो रहे
-Ravish kumar
NDTV

इन काँपते हाथों को बस थाम लो!
-Ravindra Vyas WEBDUNIA.com